ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

क्षी भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय लक्ष्मणगढ़ में आज एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन किया गया।

By Goapl Gupta · 29 Dec 2025 · 205 views
क्षी भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय लक्ष्मणगढ़ में आज एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में लक्ष्मणगढ थानाधिकारी श्री राजाराम , महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत,सचिव श्री आशकरण शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी डॉ आनंद शर्मा व श्री घनश्याम वर्मा द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर की गई।इस दौरान स्वयंसेविका दिव्या व्यास ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। तत्पश्चात मंचस्थ अतिथियों का माल्यार्पण व स्वागत गीत से अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ आनंद शर्मा द्वारा सात दिवस की रुपरेखा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजाराम ने स्वंयसेवको के अनुशासन की प्रशंसा करते हुए एनएसएस के ध्येय वाक्य स्वयं से पहले आप के महत्व को समझाते हुए नशे तथा सोशल मीडिया से दूरी बनाकर जीवन को जीवन्तता से जीने का संदेश दिया गया। इसके साथ ही स्वंयसेवको द्वारा पूछे गये कानून के विभिन्न विषयों पर वार्ता की। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत ने विद्यार्थियों को अनुशासन व पूर्ण मनोयोग से शिविर के सभी सत्रो जैसे श्रमदान,योग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, व्याख्यान माला, प्रतियोगिताओ से सीखने तथा जीवन में उतारकर राष्ट्र निर्माण में अपनी महती भूमिका अदा करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान ऋषि, दिव्या, रश्मि व अन्य विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सचिव श्री आशकरण शर्मा ने भी स्वंयसेवको को सात दिवसीय विशेष शिविर में आयोजित होने वाले विभिन्न सत्रो से कौशल सीखकर जीवन को उन्नत बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में श्री घनश्याम वर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube