ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

एयरटेल ने अपने एंटरटेनमेंट पोर्टफोलियो का किया विस्तार, * एयरटेल कार्टून नेटवर्क क्लासिक्स * का एक्सक्लूसिव लॉन्च

By Goapl Gupta · 29 Dec 2025 · 21 views
एयरटेल ने अपने एंटरटेनमेंट पोर्टफोलियो का किया विस्तार, * एयरटेल कार्टून नेटवर्क क्लासिक्स * का एक्सक्लूसिव लॉन्च

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। भारत की अग्रणी टेलीकॉम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर्स में से एक भारती एयरटेल ने आज * एयरटेल कार्टून नेटवर्क क्लासिक्स * के लॉन्च की घोषणा की है। यह एक एक्सक्लूसिव वैल्यू-ऐडेड सर्विस है, जिसे एयरटेल डिजिटल टीवी पर वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के सहयोग से पेश किया गया है। यह नया चैनल कार्टून नेटवर्क की कुछ सबसे प्रतिष्ठित और लोकप्रिय एनिमेटेड किरदारों को (फ्रेंचाइज़ को) एक मंच पर ला रहा है, जिससे सदाबहार कहानियों और पारिवारिक मनोरंजन के लिए एक खास प्लेटफॉर्म तैयार हुआ है। लॉन्च पर प्रतिक्रिया देते हुए, एयरटेल के डीटीएच बिजनेस हेड पुष्पिंदर सिंह गुजराल ने कहा - एयरटेल कार्टून नेटवर्क क्लासिक्स हमारे एंटरटेनमेंट पोर्टफोलियो में एक अनोखा आयाम जोड़ता है और ग्राहकों को उन प्रतिष्ठित कहानियों और किरदारों से दोबारा जुड़ने का अवसर देता है, जिन्हें आज भी उतना ही पसंद किया जाता है। हमें खुशी है कि हम इस चैनल को अपने सभी डीटीएच और आईपीटीवी ग्राहकों के लिए उपलब्ध करा-रहे हैं और भविष्य में भी ऐसे अनुभव अपने दर्शकों तक लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube