ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

निःशुल्क मोतियाबिन्द जांच व लैंस प्रत्यारोपण शिविर हुआ आयोजन

By Goapl Gupta · 28 Dec 2025 · 34 views
निःशुल्क मोतियाबिन्द जांच व लैंस प्रत्यारोपण शिविर हुआ आयोजन

श्रीमती चन्दा देवी मोदी राजकीय उच्च माध्यमिक अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गुहाला,नीमकाथाना में 28 दिसंबर 25 रविवार को स्वर्गीय श्री ग्यारसी लाल जी मोदी पुण्य स्मृति में मोदी परिवार की और से आयोजित किया गया। यह पंचम् निःशुल्क मोतियाबिन्द जांच व नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर हुआ जिसमें 140 रोगियो जांच की गई । सामान्य रोगियों को आंखों की दवा देकर चिकित्सा की गई। 47 रोगियों को लेंस प्रत्यारोपण हेतु शंकरा आई अस्पताल जयपुर रेफर किया गया।रेफर रोगियों बस द्वारा जयपुर पहुंचाया गया जहां सभी जांच अत्याधुनिक तकनीक व विषय विशेषज्ञों द्वारा की जावेगी। सर्जरी योग्य रोगियों का बिना टांके का आपरेशन किया जाएगा। मोतियाबिन्द वाले रोगियों को निःशुल्क चश्मा, भोजन,व रहने की निःशुल्क व्यवस्था दी जाएगी। सर्जरी के लिए चुने गए व्यक्तियों के लिए अस्पताल तक आने जाने की निःशुल्क परिवहन सुविधा रहेगी।समस्त जांचों के पश्चात कल लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। लैंस प्रत्यारोपण के पश्चात एक दिन चिकित्सकों की देखरेख मे रखा जाएगा। समस्त दवाओं के साथ व निर्देशों सहित अगले दिन पुनः बस द्वारा गुहाला छोडा जाएगा। मोदी परिवार से शंकर लाल मोदी,विनोद कुमार मोदी,हरि प्रसाद मोदी मनीष मोदी,आशीष मोदी,शकुन्तला गोयल मौजूद रहे जिनकी और से समस्त व्यवस्था निःशुल्क रही।स्काउट व गाइड ने अपनी सेवाएं दी। उक्त अवसर पर राज्य पुरस्कृत शिक्षक बसंती लाल सैनी,प्रधानाचार्य हजारी लाल सैनी,रामगोपाल सैनी,किशोर कुमार सैनी,कैलाश चन्द पालीवाल, राजेन्द्र गुर्जर, हर लाल सैनी,सतीश सोनी,बाबू लाल चौहान पूर्व सरपंच, सुनीता चौहान सरपंच, रामप्रकाश कटारिया मौजूद रहे। मोदी परिवार द्वारा समस्त चिकित्सक टीम,विद्यालय स्टाफ, स्काउट व गाइड को सम्मानित किया।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube