ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राष्ट्रीय आइस स्केटिंग में कृष्णा कँवर ने जीता कांस्य पदक

By Goapl Gupta · 28 Dec 2025 · 71 views
राष्ट्रीय आइस स्केटिंग में कृष्णा कँवर ने जीता कांस्य पदक

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 2025 में राजस्थान की ओर से शानदार प्रदर्शन करते हुए श्री राम स्केटिंग क्लब, उदयपुर की खिलाड़ी कृष्णा कँवर ने 500 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उदयपुर व राजस्थान का नाम रोशन किया।
राजस्थान आइस स्केटिंग संघ की सचिव रचना प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि कृष्णा कँवर ने यह पदक जीतकर राजस्थान के लिए आइस स्केटिंग में पहला पदक अर्जित किया है, जो प्रदेश के खेल इतिहास में अब तक का पहला मेडलबलगा एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
इस ऐतिहासिक सफलता पर राष्ट्रीय संघ के अध्यक्ष अभिताभ सर ओर स्केटरी सहानी सर के साथ राजस्थान के संजीव कुमार, मैनेजर अनिल सर, कोच ओर सभी खिलाड़ी, तथा कृष्णा के माता-पिता और परिवारजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने कृष्णा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ओर राष्ट्रीय संघ के सचिव जगराज सहानी सर ने कृष्णा के कोच ओर पिता मनजीत सर को कॉल कर बधाई दी !
यह उपलब्धि न केवल कृष्णा कँवर के अथक परिश्रम का परिणाम है, बल्कि राजस्थान में आइस स्केटिंग को नई पहचान भी प्रदान करेगी।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube