ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर की छात्रा पीयूषा शर्मा को प्रधानमंत्री फेलोशिप*

By Goapl Gupta · 28 Dec 2025 · 95 views
*महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर की छात्रा पीयूषा शर्मा को प्रधानमंत्री फेलोशिप*

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के अंतर्गत राजस्थान कृषि महाविद्यालय उदयपुर की (उद्यान विज्ञान)सब्जी विज्ञान विषय की शोधार्थी पीयूषा शर्मा का चयन भारत सरकार की प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री फेलोशिप फॉर डॉक्टोरल रिसर्च के लिए किया गया है।
यह फेलोशिप अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन, भारत सरकार द्वारा प्रदान की जाती है, जो शोध एवं नवाचार को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से संचालित की जाती है। पीयूषा शर्मा को यह फेलोशिप चार वर्षों की अवधि के लिए प्रदान की जाएगी, जिसके अंतर्गत कुल 38 लाख रुपये की वित्तीय सहायता शोध कार्य हेतु उपलब्ध कराई जाएगी।
इस फेलोशिप के माध्यम से पीयूषा शर्मा अपने शोध कार्य को और अधिक उन्नत रूप देने के साथ-साथ देश की उद्यानिकी एवं कृषि क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
विश्वविद्यालय ने इस उपलब्धि पर पीयूषा शर्मा को हार्दिक बधाई दी और कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, लगन एवं समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया की यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं शोध स्तर को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube