ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

झुलेलाल प्रीमियर लीग (JPL-4) में रनों की बारिश, तीसरे दिन दिखा क्रिकेट का रोमांच

By Goapl Gupta · 27 Dec 2025 · 77 views
झुलेलाल प्रीमियर लीग (JPL-4) में रनों की बारिश, तीसरे दिन दिखा क्रिकेट का रोमांच


उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। सिन्धी सेंट्रल युवा सेवा समिति के तत्वावधान में शिकारवाड़ी मैदान पर आयोजित झुलेलाल प्रीमियर लीग (जेपील-4) के तीसरे दिन क्रिकेट प्रेमियों को जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। बल्लेबाजों की शानदार पारियों और गेंदबाजों के जुझारू प्रदर्शन के चलते पूरे दिन मैदान पर रनों की बारिश होती रही।
समिति के अध्यक्ष विजय आहूजा ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को खेले गए सभी मुकाबले स्वर्गीय रूप कुमार खुराना की स्मृति को समर्पित किए गए। इस दिन खेले गए मुकाबलों में न्यूज़ 24, एवरा फाइन एवं पृथ्वीराज मोर्य की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैचों में विजय प्राप्त की।
शाम के मुकाबलों में कार्यक्रम की गरिमा उस समय और बढ़ गई जब शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतेहसिंह राठौड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ स्वर्गीय रूप कुमार खुराना के परिजन भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
समिति के महासचिव मुकेश खिलवानी ने बताया कि इस अवसर पर उदयपुर के सिन्धी समाज की विभिन्न पंचायतों एवं युवा संगठनों द्वारा समाज में किए जा रहे उल्लेखनीय सेवा कार्यों के लिए उनका उपरना पहनाकर एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया।
इस भव्य आयोजन में सिन्धी समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से
समाज अध्यक्ष प्रताप राय चुग, हरीश चावला, मनोज कटारिया, प्रताप कारड़ा, किशोर पाहुजा, राजेश खत्री, जितेन्द्र कालरा, चन्दप्रकाश मंगवानी, मनीष डेमला, मुकेश गखरेजा, राजेश तलदार, पवन आहूजा, पुष्पराज साहित्या, भावेश तलदार, अमित चुग, हरीश भाटिया, अनिल नेभनानी सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
पूरे दिन का आयोजन उत्साह, खेल भावना और सामाजिक एकता का जीवंत उदाहरण बना, वहीं जेपील-4 ने एक बार फिर सिन्धी समाज में खेलों के प्रति बढ़ते जुनून को दर्शाया।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube