ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

पोष माह मासिक संगीत गोष्ठी में हारमोनियम वादक नितिन विजेता

By Gopal Gupta · 26 Dec 2025 · 44 views
पोष माह मासिक संगीत गोष्ठी में हारमोनियम वादक नितिन विजेता

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज। गुलाब बाग आरएमवी रोड स्थित अर्बुदा कला मंदिर संगीत प्रशिक्षण संस्थान में गुरुवार को पोष मासिक संगीत उत्सव एवं संगोष्ठी प्रतियोगिता का आयोजन समाजसेवी पवन कुमार मेहता के मुख्य आतिथ्य में किया गया। अध्यक्षता शास्त्रीय संगीत विशेषज्ञ महेंद्र कुमार वर्मा ने की । सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति के लिए संस्थान के हारमोनियम छात्र नितिन लोहार विजेता चुने गए सर्वाधिक उपस्थिति का पुरस्कार संस्थान के गिटार छात्र हरित जैन को प्रदान किया गया। निदेशक विवेक अग्रवाल ने बताया कि संस्थान में क्रिसमस का पर्व और मासिक गोष्ठी का आयोजन धूमधाम से किया गया कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित हुआ पहले सत्र में संस्थान के छात्रों को आज चर्च भ्रमण करवाया गया। द्वितीय सत्र में विद्यार्थियों ने गायन वादन की मनमोहक और रोचक प्रस्तुतियां दी। मासिक संगीत प्रतियोगिता में हरित जैन नितिन लोहार तक्ष व्यास तीर्थ व्यास और पवन कुमार मेहता ने अपनी प्रस्तुतियां दी। संस्थान की वायलिन छात्र रीत जैन ने वायलिन पर मार्चिंग धुन सौम्य जैन ने हारमोनियम पर राग काफी वृती भंडारी ने गिटार पर एक प्यार का नगमा है मनाली पुरबिया ने गायन संस्थान के छात्र नौमित ने ढोलक वादन प्रभात गरासिया ने मोहम्मद रफी की याद में लिखे जो खत तुझे गीत गाकर सुनाया और खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम के अंत में ये रातें यह मौसम नदी का किनारा गीत रीत जैन मनस्वी सोनी ने कीबोर्ड पर संगत दी। कांगो पर गायन विशेषज्ञ महेंद्र कुमार वर्मा और सहायक गायन की भूमिका विवेक अग्रवाल ने निभाई। पूर्व में अतिथियों का स्वागत संस्थान की कोरियोग्राफर निकिता अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम का संचालन निदेशक विवेक अग्रवाल ने किया मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube