ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

बगड़िया बाल विद्या निकेतन के प्रणेता श्री सांवर शर्मा (भाईसाहब) की तेरहवीं पुण्यतिथि पर निकेतन प्रांगण में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।

By Goapl Gupta · 25 Apr 2026 · 12 views
*हमें रखा छावों में, खुद जलता रहा धूप में, हमने देखा है एक फरिश्ता, भाईसाहब ( श्री सांवर शर्मा) के रूप में।।*

दिनांक 25 अप्रैल 2026

बगड़िया बाल विद्या निकेतन

बगड़िया बाल विद्या निकेतन के प्रणेता श्री सांवर शर्मा (भाईसाहब) की तेरहवीं पुण्यतिथि पर निकेतन प्रांगण में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।

गरिमामय कार्यक्रम में निकेतन के *सचिव पवन गोयनका, प्राचार्य विपिन शर्मा, एवम् बगड़िया बी एड महाविद्यालय प्राचार्य डॉ नरेश दाधीच,* वर्तमान छात्र - छात्राएं, विद्यालय एवम् महाविद्यालय के स्टाफ गण सहित अनेक समाजसेवी एवम् उद्यमी उपस्थित रहे।

*पवन गोयनका, डॉ नरेश दाधीच, विपिन शर्मा, पूर्व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामनिवास शर्मा, पूर्व राजकीय शिक्षक बलवीर आंतरोली, समाज सेवी अब्दुल हकीम, व्यवसायी ललित भूत, अनिल मिश्रा, कमल तिवारी, शशांक जोशी, प्रिंस मुकेश कुमावत-पत्रकार* एवं समस्त शिक्षक जनों ने भाईसाहब की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर पुष्पांजलि अर्पित की एवम् प्रातः स्मरणीय भाईसाहब की आदर्श जीवनी से जुड़े अनुभवों को नई पीढ़ी के साथ साझा कर उनकी जीवन शैली का अनुकरण करने की अपील की।

कार्यक्रम का संचालन *अदिति बजाज* ने किया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube