ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

नाकोड़ा भैरव के दर्शन कर धन्य हुए श्रद्धालु 50 लोगों ने धार्मिक यात्रा का लिया आनंद

By Gopal Gupta · 26 Dec 2025 · 18 views
नाकोड़ा भैरव के दर्शन कर धन्य हुए श्रद्धालु
50 लोगों ने धार्मिक यात्रा का लिया आनंद
ओंगणा/ उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज।
श्री नाकोडा पार्श्वनाथ भक्ति मंडल ओंगणा द्वारा 25-26 दिसंबर धार्मिक यात्रा का आयोजन किया गया। संयोजक फतेह लाल बापना ने बताया कि सर्व प्रथम गणेश जी का गुड्डा में प्रथम पुजनीय गणपति का दर्शन कर यात्रा का शुभारंभ किया। आमज माता, चारभुजा में चारभुजा जी के दर्शन,मुछाला महावीर,सोनारा खेतलाजी, आशापुरा माता जी, जसोल माता जी, ब्रम्हा के दर्शन लाभ लिया । शुक्रवार 26 दिसंबर को स्नान कर प्रातः नाकोड़ा भैरव के भक्ति एवं श्रद्धा से दर्शन किये। फिर कैलाश धाम,जहाज मंदिर,जिरावला पार्श्व नाथ, पावापुरी के दर्शन किया। इस धार्मिक यात्रा में दर्शन के साथ धार्मिक भजनों का खुब आनंद लिया। धार्मिक यात्रा से भगवान के प्रति भक्ति एवं श्रद्धा के साथ आत्मीय सुख की अनुभूति होती हैं। धार्मिक यात्रा में नरेश पूर्बिया, नोजी राम पूर्बिया,कमल पूर्बिया, खेमराज पूर्बिया,सुमित जावारिया, मुकेश सोनी, राकेश गंगावत, सोहनलाल, कान्ति लाल,ललीत व अक्षय जावरिया, मधुबाला पूर्बिया, ललिता पूर्बिया, प्रमिला पूर्बिया सहित 50 यात्रीगण उपस्थित थे।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube