ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

आचार्य भिक्षु त्रि-जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में वर्ष 2026 के कैलेण्डर का विमोचन

By Gopal Gupta · 26 Dec 2025 · 18 views
आचार्य भिक्षु त्रि-जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में वर्ष 2026 के कैलेण्डर का विमोचन

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। तेरापंथ धर्म संघ के आध्य प्रवर्तक आचार्य भिक्षु के त्रि-जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विक्रम संवत् 2082-83 वर्ष 2026 का वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन न्यू बापूबाजार स्थित एलबीएस सभागार में श्री मेवाड़ जैन श्वेताम्बर तेरापंथी कॉन्फे्रस के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत की अध्यक्षता में किया गया।
फत्तावत ने बताया कि श्वेताम्बर जैन समाज में आचार्य भिक्षु ने तेरापंथ धर्म संघ की स्थापना की थी। उस महामना की त्रि-जन्मशताब्दी को भिक्षु चेतना वर्ष के रूप में पूरे देश में आयोजित किया जा रहा है। जिसका स्लोगन है ‘दृढ़ निष्ठा से करें प्रयास, हो सद्ज्ञान, चरित्र विकास’ । हाल ही में आचार्य महाश्रमण ने भिक्षु चेतना वर्ष का द्वितीय चरण पाली जिले के कंठालिया गांव में 13 दिवसीय आयोजन के रूप में सम्पन्न किया। जो आचार्य भिक्षु की जन्मस्थली है।
उक्त कैलेण्डर में आचार्य भिक्षु के सम्पूर्ण जीवन चरित्र को एवं उनके व्यक्तित्व कृतित्व को दर्शाया गया है। कैलेण्डर विमोचन के अवसर पर कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत, विनोद माण्डोत, दीपक सिंघवी, मनोहर बापना, जय चौधरी, जय पोरवाल, वैभव चौधरी, संदीप कोठारी, यश परमार, आयुष वक्तावत, तनिषा दोशी सहित समाज के श्रावक उपस्थित थे।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube