*श्री श्याम महिला शक्ति फाउंडेशन द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन*
By Goapl Gupta ·
16 Apr 2026 ·
48 views
*श्री श्याम महिला शक्ति फाउंडेशन द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन*
*श्री श्याम महिला शक्ति फाउंडेशन द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन*
श्री श्याम महिला शक्ति फाउंडेशन द्वारा दिनांक 16 अप्रैल 2026 से 18 अप्रैल 2026 तक सरस्वती पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सशक्त बनाना है।
शिविर के प्रथम दिवस पर कूडो एरीना की कोच कमलेश रानी जी द्वारा प्रशिक्षण सत्र का संचालन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण गुर सिखाए गए। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं में उत्साह एवं आत्मविश्वास देखने को मिला।
संस्था के संस्थापक श्री सोहनलाल गाजरा जी ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवानी देवी (कविता गाजरा), राष्ट्रीय सचिव वैशाली पाठक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अर्चना रावत, जिला अध्यक्ष साक्षी धवन एवं जिला सचिव सिमरन कठूरिया का विशेष सहयोग रहा।
इसके साथ ही घनश्याम जी द्वारा भी इस आयोजन में विशेष सहयोग एवं सेवा भाव से योगदान दिया गया, जिसकी सभी ने सराहना की।
विद्यालय की प्राचार्य अमन जी ने इस आयोजन हेतु अपने विद्यालय परिसर में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाईं तथा इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के आगामी दिनों में भी प्रतिभागियों को विभिन्न आत्मरक्षा तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे किसी भी आपात स्थिति में स्वयं की सुरक्षा कर सकें।