श्रीगंगानगर सीआई सीर कौर को मिला उत्कृष्ट सेवा चिन्ह
By Goapl Gupta ·
16 Apr 2026 ·
25 views
श्रीगंगानगर सीआई सीर कौर को मिला उत्कृष्ट सेवा चिन्ह
श्रीगंगानगर।
राजस्थान पुलिस दिवस के अवसर पर पुलिस थाना पुरानी आबादी में पदस्थापित सीआई सीर कौर को उनकी उत्कृष्ट पुलिस सेवा के लिए “उत्तम उत्कृष्ट सेवा चिन्ह” से सम्मानित किया गया।
सीआई सीर कौर लंबे समय से अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण, आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और संवेदनशील कार्यशैली के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ पीड़ितों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विशेष रूप से गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए उनकी कार्यशैली की सराहना होती रही है। आमजन की सुनवाई में तत्परता और निष्पक्ष कार्रवाई के कारण थाना क्षेत्र में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।
इस सम्मान के साथ पुलिस विभाग ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें अन्य अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।