ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

तरुण चेतना ने किया वार्षिक सांस्कृतिक एवं ड्रामा कार्यक्रम का आयोजन*

By Gopal Gupta · 25 Dec 2025 · 51 views
*तरुण चेतना ने किया वार्षिक सांस्कृतिक एवं ड्रामा कार्यक्रम का आयोजन*
-----------------------------------------------------
*बच्चों के प्रतिभा की सराहना- सी.डी.पी.ओ.*
सुभाष तिवारी लखनऊ


पट्टी प्रतापगढ़।
तरुण चेतना संस्था द्वारा संचालित बाल अधिकार परियोजना के अंतर्गत आज वार्षिक संस्कृति एवं ड्रामा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा समाज में बाल संरक्षण एवं शिक्षा का संदेश फैलाना रहा।
कार्यक्रम में परियोजना से जुड़े बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, नाटक, गीत और नृत्य के माध्यम से बाल श्रम, बाल विवाह, शिक्षा का अधिकार, बाल हिंसा और समानता जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को भावनात्मक रूप से प्रभावित किया और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बाल विकास परियोजना अधिकारी अपर्णा मिश्रा
ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की और तरुण चेतना संस्था के कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम का आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने में सहायक होता है बच्चे हमारे देश की शान है
इस अवसर पर संस्था के निदेशक नसीम अंसारी ने कहा कि बाल अधिकार परियोजना का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना, उन्हें शिक्षित करना और उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करना है।
ऐसे सांस्कृतिक एवं नाट्य कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ समाज को भी सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम में स्थानीय ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वहीद अंसारी अभिभावक, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण समुदाय के लोग उपस्थित रहे।
अंत में परियोजना के कोर्डिनेटर अच्छे लाल बिंद ने बच्चों को प्रोत्साहित किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन रिसर्च ऑफिसर श्याम शंकर शुक्ला ने किया।
इस कार्यक्रम में संस्था के सह निदेशक हकीम अंसारी, ब्रह्मदेव उपाध्याय, अराध्या सरोज, मोहित, लक्ष्मी सोनी, गरिमा, पल्लवी, उमेश,अमित गौतम,अभिषेक गौतम,प्रिया,माही गुप्ता,शाकिरा, कुसुम आदि लोग शामिल रहे।‌

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube