ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

खेजरोली में अंबेडकर चौक पर मूर्ति अनावरण, प्रतिभाओं का सम्मान सामाजिक न्याय, संविधान और शिक्षा के संदेश के साथ हुआ भव्य आयोजन

By Goapl Gupta · 15 Apr 2026 · 6 views
खेजरोली में अंबेडकर चौक पर मूर्ति अनावरण, प्रतिभाओं का सम्मान
सामाजिक न्याय, संविधान और शिक्षा के संदेश के साथ हुआ भव्य आयोजन

चौमू। खेजरोली कस्बे के रेगरों के मोहल्ले स्थित अंबेडकर चौक पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में डॉ. अंबेडकर विचार मंच समिति के तत्वावधान में भव्य मूर्ति अनावरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी शामिल हुए।

समारोह के मुख्य अतिथि सांसद राव राजेंद्र सिंह रहे, जबकि अध्यक्षता हनुमान प्रसाद सोकरिया ने की। कार्यक्रम संयोजक अर्जुन सोकरिया व सहसंयोजक राजेश सोकरिया ने बताया कि कार्यक्रम में शाहपुरा विधायक मनीष यादव, पूर्व विधायक आलोक बेनीवाल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता स्टैफी चौहान भाजपा नेता उपेन यादव आरएलपी नेता शंकरलाल नारोलिया महेंद्र चौधरी भाजपा मंडल खेजरोली अध्यक्ष मामराजपुरी खेजरोली पूर्व सरपंच हरफूल बाजिया सिंगोद खुर्द पूर्व सरपंच त्रिलोक लोच्छिब पूर्व शिक्षाविद नटवरलाल यादव राजेंद्र सिंह झाबरमल चौधरी भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित ज्योति मौर्य विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सांसद राव राजेंद्र सिंह ने कहा कि “आरक्षण सामाजिक न्याय का माध्यम है, जो कमजोर वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य करता है।” उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए शुरू की गई थी, जिससे समाज में समानता और संतुलन स्थापित हो सके।

उन्होंने संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “भारतीय संविधान किसी एक दल का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की सर्वसम्मति का दस्तावेज है।” बाबा साहेब ने अपने ज्ञान और दूरदर्शिता से ऐसा संविधान दिया, जिसने देश को सशक्त दिशा प्रदान की और हर वर्ग के अधिकारों को सुनिश्चित किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों का सम्मान किया गया।

मूर्ति अनावरण में सहयोग करने वाले भामाशाह सीताराम सोकरिया, श्रवण कुमार एवं मुरारीलाल सोकरिया का भी अभिनंदन किया गया। वहीं विधायक मनीष यादव ने क्षेत्र में पुस्तकालय निर्माण की घोषणा कर युवाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।

समारोह का समापन सामाजिक एकता, शिक्षा और बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube