ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

बाबा साहब की जयंती पर निकली भव्य रैली

By Goapl Gupta · 14 Apr 2026 · 35 views
बाबा साहब की जयंती पर निकली भव्य रैली

संजय चौहान रूपवास भरतपुर

भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को नगला पुठिया में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया अंबेडकर युवा संघ के नेतृत्व में एक भव्य बाइक रैली निकाली गई, जिसमें युवाओं का उत्साह देखने लायक रहा।

रैली गांव नगला पुठिया से शुरू होकर खनवा के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी
500 बाइकों पर निकली रैली, डीजे की धुन पर झूमे युवा

रैली में करीब 500 बाइकों पर सवार एक हजार से अधिक लोग शामिल हुए। डीजे बैंड की धुनों पर युवा पूरे जोश के साथ 'जय भीम' के नारे लगाते नजर आए। ग्रामवासियों ने भी जगह-जगह रैली का स्वागत किया जिससे माहौल उत्सवमय बन रैली का समापन खनवा स्थित अंबेडकर पार्क में हुआ, जहां सभी ने डॉ. अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

सामाजिक समानता और भाईचारे का दिया संदेश

इस अवसर पर युवाओं और समाज के लोगों ने डॉ. अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। प्रतिभागियों ने सामाजिक समानता, भाईचारे और न्याय की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

रैली में समाजसेवी, छात्र, विभिन्न युवा संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक भी शामिल हुए। शाम 12 बजे से शहर के प्रमुख मार्गों से भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई जिसमें डॉ. अंबेडकर के जीवन से जुड़ी आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube