ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

*निःशुल्क शतरंज प्रशिक्षण शिविर संचालित करने वाली छात्रा वाणी जैन ब्रांड एंबेसडर Wpsf का हुआ सम्मान* --

By Goapl Gupta · 14 Apr 2026 · 11 views
*निःशुल्क शतरंज प्रशिक्षण शिविर संचालित करने वाली छात्रा वाणी जैन ब्रांड एंबेसडर Wpsf का हुआ सम्मान* -- कैलाश चंद्र कौशिक जयपुर!
जवाहर नगर स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में परम पूज्य आचार्य श्री 108 प्रज्ञा सागर जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित भव्य एवं प्रेरणादायक धार्मिक कार्यक्रम में 11वीं कक्षा की छात्रा वाणी जैन ब्रांड एंबेसडर Wpsf को उनके उत्कृष्ट सामाजिक एवं शैक्षणिक प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन, समाज के गणमान्य नागरिक एवं अतिथिगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण एवं गुरुदेव के आशीर्वचनों के साथ हुई, जिसमें उन्होंने जीवन में संस्कार, संयम एवं सकारात्मक दिशा के महत्व पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में वाणी जैन को मंच पर आमंत्रित कर उनके द्वारा संचालित निःशुल्क शतरंज प्रशिक्षण शिविर की जानकारी साझा की गई।
वाणी जैन ने अपने संबोधन में बताया कि कैसे उन्होंने बच्चों को मोबाइल की लत से दूर करने के उद्देश्य से अपने छोटे-छोटे बचत के पैसों से इस शिविर की शुरुआत की। उन्होंने शतरंज को जीवन प्रबंधन की कला बताते हुए इसके माध्यम से मिलने वाले धैर्य, एकाग्रता, निर्णय क्षमता एवं आत्मनियंत्रण जैसे गुणों पर प्रकाश डाला। वर्तमान में उनके इस प्रयास से 80 से अधिक बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं।
इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों एवं संत-महात्माओं ने वाणी जैन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहलें समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करती हैं और बच्चों को संस्कारों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।
कार्यक्रम के अंत में वाणी जैन को सम्मान-पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया गया। साथ ही यह संदेश भी दिया गया कि शतरंज जैसे बौद्धिक खेलों को बढ़ावा देकर बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube