लंगर में पहुंचे वक्फ बोर्ड एवं राज्य मंत्री
By Goapl Gupta ·
12 Apr 2026 ·
79 views
लंगर में पहुंचे वक्फ बोर्ड एवं राज्य मंत्री
उदयपुर जनतंत्र की आवाज । राजस्थान वक्फ बोर्ड एवं राज्य मंत्री दर्जा) खानू खान सूरज पोल स्थित अब्बा हुज़ूर लंगर में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने लंगर से जुड़े सभी जिम्मेदारान और मौजूद सदस्यो को दिली मुबारकबाद पेश की।
चेयरमैन खान ने कहा कि वह बच्चे, बच्ची को तालीम (शिक्षा) की अहमियत पर खास ज़ोर दे। हर माता-पिता का फर्ज़ है कि वे अपने बच्चों को अच्छी तालीम दिलाएं, उन्हें नेक, समझदार और काबिल इंसान बनाएं, ताकि वो समाज और मुल्क के लिए एक बेहतर भविष्य तैयार कर सकें।
इस मौके पर लंगर कमेटी से सदर शरीफ भाई, सेक्रेटरी शोएब सिंधी, कोषाध्यक्ष तबरेज़ खान, सब्बीर सिंधी और सहित लंगर कमेटी के जिम्मेदारान मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत शोएब सिंधी द्वारा की गई, जबकि दुआ का इख्तिताम मौलाना सोबदार आलम ने किया
जनाब चेयरमैन साहब ने लंगर कमेटी की खिदमतों की सराहना करते हुए दुआ की। कि अल्लाह तआला इस नेक काम में और बरकत अता फरमाए।यह जानकारी
शोयब सिंधी , सेक्रेटरी लंगर कमेटी ने दी।