ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

मोहिनी देवी गोयनका महाविद्यालय में विदाई और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन*

By Goapl Gupta · 11 Apr 2026 · 12 views
*मोहिनी देवी गोयनका महाविद्यालय में विदाई और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन*

मोहिनी देवी गोयनका महिला महाविद्यालय, लक्ष्मणगढ़, सीकर में सीनियर छात्राओं की विदाई एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम गोयनका शिक्षा व शोध संस्थान के अध्यक्ष श्याम सुंदर गोयनका तथा मुख्य अतिथि डॉ.मीना शर्मा(प्रखर पत्रकार, टीवी एंकर और सामाजिक कार्यकर्ता), एवं गेस्ट आफ ऑनर के रूप में अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी व खेल अधिकारी, शासन सचिवालय मालती चौहान एवं प्रोफेसर राजीव गुप्ता, समाजशास्त्र विभाग,राजस्थान विश्वविद्यालय के आतिथ्य में संपन्न हुआ। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. अर्चना शर्मा ने पधारे हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की सीनियर छात्राओं को जीवन में सफलता, सकारात्मक व ऊर्जावान बने रहने, एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि डॉ. मीना शर्मा ने अपने लक्ष्य पर एकाग्रता के साथ डटे रहने और कठिन परिश्रम के साथ नये कैरियर और जीवन में उन्नति के मुकाम हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। गेस्ट आफ ऑनर मालती चौहान ने खेलों में छात्राओं को आगे बढ़ाने , अपने में आत्मविश्वास, टीम भावना, जीवन कौशल और अनुशासन के विकास द्वारा सफलता व ऊंचाइयों तक पर बल दिया। इस अवसर पर छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। पुरस्कार वितरण समारोह के अंतर्गत पधारे हुए अतिथियों ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाली छात्राओं व खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया। गोयनका संस्थान के अध्यक्ष गोयनका ने सभी छात्राओं को आशीर्वाद और उन्नति करते हुए अपने परिवार समाज और राष्ट्र को गौरवान्वित करने की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर गोयनका शिक्षा व शोध संस्थान के सभी संस्था प्रधान उपस्थित रहे। गोयनका संस्थान के अध्यक्ष श्याम सुंदर गोयनका ने सभी सीनियर छात्राओं को आशीर्वाद स्वरुप राजस्थानी पोशाक भेंट की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सीनियर छात्राओं ने अपने महाविद्यालय के अनुभव साझा करते हुए विदाई देने वाली जूनियर छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन एवं सभी का धन्यवाद ज्ञापित रजनी जोशी ने किया। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय स्टाफ और छात्राएं उपस्थित रही।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube