ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

श्री एकलिंग नाथ सेवा संगठन की भोपालसागर में नई शाखा का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा रोजगार -ग्रामीण क्षेत्रों में शाखाओं का विस्तार करेगा संगठन: आकाश बागडी

By Gopal Gupta · 25 Dec 2025 · 21 views
श्री एकलिंग नाथ सेवा संगठन की भोपालसागर में नई शाखा का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा रोजगार
-ग्रामीण क्षेत्रों में शाखाओं का विस्तार करेगा संगठन: आकाश बागडी

उदयपुर। श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन ने नारी वैभव मुहिम के तहत विभिन्न प्रशिक्षण शिविर संचालित करने के लिए भोपालसागर में एक और शाखा का शुभारंभ किया है।
श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी ने बताया कि नारी वैभव मुहिम के तहत महिलाओं को सिलाई, ब्यूटी पार्लर व मेहंदी प्रशिक्षण शिविर चलाया गया जिसमें सैंकडों की संख्या में महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया। संगठन ने अब एक कदम और आगे बढाते हुए अब भोपालसागर में नई शाखा का शुभारंभ किया है। इस शाखा में 300 से ज्यादा महिलाओं को सिलाई, ब्यूटी पार्लर व मेहंदी प्रशिक्षण के साथ ही कंप्यूटर का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। श्री बागडी ने बताया कि संगटन की ओर से नायरा गृह उद्योग नाम से नया प्रकल्प शुरु किया है। इसके तहत जरुरतमंद महिलाओं को रोजगार से जोडनेे के लिए उन्हें अगरबत्ती, पापड, मसाला, अचार व अन्य घरेलू सामग्री बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। भोपालसागर शाखा में भी यह प्रकल्प शुरु किया जाएगा। इस मौके पर आयोजित समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता लीलाधर जोशी, जिला उपाध्यक्ष अभिलाषा शर्मा, पूर्व जिला मंत्री बलवंत ओस्तवाल, सरपंच प्यारेलाल भील, उप सरपंच विजय अग्रवाल विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में संगठन की ओर से संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी, अध्यक्ष नेहा वैष्णव, उपाध्यक्ष मनीषा सांखला, कोषाध्यक्ष प्रियंका यादव, सचिव खुशबू पाराशर तथा उप सचिव पूजा शर्मा भी उपस्थित रहे।
बागडी ने कहा कि संगठन की ओर से सिलाई व ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के तीन चरण चलाए जा चुके हैं और इसमें सैंकडों महिलाओं व युवतियों को आत्मनिर्भर बनाया गया है। संगठन ने शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में भी कई लोगों को लाभान्वित किया है।

More News

पृथ्वी दिवस पर पट्टी में गूंजा “हरियाली बढ़ाओ” का संदेश* *जलवायु अनुकूलन खेती आज के समय कि मांग - नसीम अंसारी*
बगड़िया बाल विद्या निकेतन के प्रणेता श्री सांवर शर्मा (भाईसाहब) की तेरहवीं पुण्यतिथि पर निकेतन प्रांगण में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड झुंझुनू* डिग्रवाल बने स्काउट के कोषाध्यक्ष *स्काउट संगठन की गतिविधियों को मिलेगा सम्बलन*
राइजिंग स्टार ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न*
यात्रियों के लिए स्वच्छ और स्वास्थ्यकर चादरें उपलब्ध कराने हेतु मशीनीकृत लॉन्ड्री*
*हिंदू त्योहारों को लेकर मंथन सभा आयोजित*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube