ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

शौर्ट सर्किट से ट्रक में लगी आग, दमकल ने आग पर काबू पाया

By Goapl Gupta · 10 Apr 2026 · 36 views
शौर्ट सर्किट से ट्रक में लगी आग, दमकल ने आग पर काबू पाया

रूपवास (भरतपुर) क्षेत्र के भरतपुर मार्ग स्थित बर पीपर मोड़ पर भरतपुर में केला खाली कर रूपवास की ओर आ रहें एक छोटे ट्रक में शौर्ट सर्किट से आग लग गई। जिसकी जानकारी मिलने पर रूपवास नगरपालिका से पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। गहनौली थानाधिकारी कृष्णवीर सिंह ने बताया कि फोन पर सूचना मिली कि बर पीपर मोड़ पर एक ट्रक में आग लग गई है। जिस पर रूपवास नगरपालिका की दमकल को सूचना देकर मय जाप्ते के मौके पर पहुंच गए। ट्रक के ड्राइवर शब्बीर पुत्र नैहने निवासी जरदारी फतेहाबाद ने बताया कि मैं भरतपुर में केला खाली कर अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान बर पीपर मोड़ पर अचानक शौर्ट सर्किट होने से धूंआ निकलने लगा। जब तक मैं कुछ समझता केबिन में आग लग गई। मैं कूदकर बाहर निकल गया। जब तक दमकल पहुंचीं तब तक आग ने आगे के टायरों व केबिन को जला दिया। दमकल ने आकर पीछे के हिस्से पर पानी डाल आग पर काबू पाया। इस दौरान एएसआई राजेंद्र चाहर, उदय सिंह, दमकलकर्मी राजन सिंह, थान सिंह, दीपक शर्मा, धर्मेंद्र चौधरी आदि मौजूद थे।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube