ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

सुनीता सोनी बनीं ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन की संयुक्त अध्यक्ष*

By Goapl Gupta · 09 Apr 2026 · 14 views
*सुनीता सोनी बनीं ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन की संयुक्त अध्यक्ष*
संवाददाता इंदोर मध्यप्रदेश
ग्वालियर। शहर की जानी-मानी ब्यूटी एक्सपर्ट एवं उद्यमी श्रीमती सुनीता सोनी को ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन का संयुक्त उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह निर्णय एक विशेष बैठक के दौरान सर्वसम्मति से लिया गया।
एसोसिएशन के डायरेक्टर नीरज जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि सुनीता सोनी को उनके अनुभव, कार्यक्षमता और ब्यूटी इंडस्ट्री में दिए गए योगदान को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
फोन पर हुई बातचीत में सुनीता सोनी ने अपने जीवन के संघर्ष और सफलता की कहानी साझा करते हुए कहा कि उनका सफर आसान नहीं रहा।संघर्ष, सपनों और सफलता की कहानी – सुनीता सोनी उन्होंने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के जिला जालौन के कोंच कस्बे से हैं, जहाँ एक समय लड़कियों की पढ़ाई और उनके आगे बढ़ने पर कई सामाजिक बाधाएँ थीं। इसके बावजूद, अपने माता-पिता के सहयोग से उन्होंने डबल एम.ए. की शिक्षा प्राप्त की।शादी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते उन्होंने करीब 15 वर्षों तक गृहिणी के रूप में जीवन बिताया, लेकिन उनके भीतर अपने पैरों पर खड़े होने का सपना हमेशा जीवित रहा।इसी दृढ़ संकल्प के साथ उन्होंने अपने पति के सहयोग से “कायाकल्प ब्यूटी पार्लर, मेकअप स्टूडियो एंड अकैडमी” की शुरुआत की। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत असम से की और वर्ष 2009 में ग्वालियर में अपने पार्लर की स्थापना की।
सुनीता सोनी ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी बेटी आकृति को देते हुए कहा कि वही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा रही हैं, जिन्होंने उन्हें अपने सपनों को फिर से जीने का साहस दिया।
उन्होंने कहा कि यह उनकी ही नहीं, बल्कि हर उस महिला की कहानी है, जो परिस्थितियों के कारण अपने सपनों को पीछे छोड़ देती है, लेकिन हिम्मत और आत्मविश्वास से उन्हें फिर से पूरा किया जा सकता है।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube