ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

ग्रीष्मकाल में सहकारी अधिकरण के न्यायालय व कार्यालय समय में परिवर्तन - 13 अप्रैल से 28 जून तक प्रभावी

By Goapl Gupta · 09 Apr 2026 · 9 views
ग्रीष्मकाल में सहकारी अधिकरण के न्यायालय व कार्यालय समय में परिवर्तन - 13 अप्रैल से 28 जून तक प्रभावी -- कैलाश चंद्र कौशिक

जयपुर! 09 ,अप्रैल 2026 राज्य सरकार द्वारा ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए राज्य सहकारी अधिकरण, जयपुर के न्यायालय एवं कार्यालय समय में परिवर्तन किया गया है। नया समय 13 अप्रैल 2026 से 28 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा।
सहकारिता विभाग के संयुक्त शासन सचिव श्री प्रह्लाद सहाय नागा ने बताया कि न्यायालय का समय प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रहेगा। मध्यांतर का समय प्रातः 10:30 बजे से 11:00 बजे तक रहेगा। इसी प्रकार कार्यालय का समय प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। यहां मध्यांतर का समय प्रातः 10:30 बजे से 10:45 बजे तक रहेगा।
संयुक्त शासन सचिव ने बताया कि पीठासीन अधिकारी प्रातः 7:30 बजे से 8:00 बजे तक तथा दोपहर 12:30 बजे से 1:00 बजे तक अपने चैंबर में कार्य करेंगे।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube