ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

मोबाइल विधिक जागरूकता वैन बनी उम्मीद की किरण, दूरदराज़ गांवों तक पहुंची न्याय की जानकारी

By Goapl Gupta · 08 Apr 2026 · 18 views
मोबाइल विधिक जागरूकता वैन बनी उम्मीद की किरण, दूरदराज़ गांवों तक पहुंची न्याय की जानकारी

राजसमंद / पुष्पा सोनी

राजसमंद जिले में आज एक प्रभावशाली पहल के तहत न्याय को गांव-गांव तक पहुंचाने का अनूठा प्रयास किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमंद और तालुका विधिक सेवा समिति, भीम के संयुक्त तत्वावधान में 08 अप्रैल 2026 को मोबाइल विधिक जागरूकता वैन को कोर्ट परिसर से माननीय जज साहेबा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अभियान का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले आमजन को उनके अधिकारों और निःशुल्क विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
यह मोबाइल वैन नंदावत, थानेटा, लसाडिया, जलपा, राजवा, करकाला, राजकीय प्राथमिक विद्यालय करकाला, उदयपुर रोड और ब्यावर रोड सहित आसपास के गांवों और ढाणियों तक पहुंची। परालीगल वालंटियर पुष्पा सोनी ने विभिन्न स्थानों पर आयोजित शिविरों में आमजन और विद्यार्थियों को निःशुल्क विधिक सहायता, स्थाई लोक अदालत, महिला अधिकार, साइबर सुरक्षा, घरेलू हिंसा, बाल विवाह निषेध, बाल श्रम उन्मूलन, वरिष्ठ नागरिक अधिकार, पीड़ित प्रतिकर योजना और ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
अभियान के दौरान करकाला के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 65 से अधिक छात्रों सहित कुल 110 से अधिक लोगों को जागरूक किया गया। प्रत्येक स्थान पर पैंफलेट वितरित कर लोगों को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति सचेत किया गया।
यह पहल न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक साक्षरता बढ़ाने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हुई, बल्कि आमजन में न्याय के प्रति विश्वास और जागरूकता को भी सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube