ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

नीमकाथाना में घूमंतू नंदी और निराश्रित गोवंश को गौशाला पहुंचाने का अभियान पुनः प्रारंभ किया गया*

By Goapl Gupta · 08 Apr 2026 · 28 views
*नीमकाथाना में घूमंतू नंदी और निराश्रित गोवंश को गौशाला पहुंचाने का अभियान पुनः प्रारंभ किया गया****
नीमकाथाना शहर की सड़कों पर विचरण कर रहे घूमंतु नंदी और निराश्रित गोवंश के कारण क्षेत्र वासियों को हो रही समस्याओं के समाधान हेतु नगर पालिका नीम का थाना द्वारा एक विशेष अभियान का पुन: आगाज किया गया है।
इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न वार्डों और मुख्य मार्गो से निराश्रित पशुओं को सुरक्षित रूप से नंदी शालाओं और गौशालाओं में पहुंचाया जाएगा अभियान का शुभारंभ नगर पालिका अधिशासी अधिकारी रंजीत सिंह चौधरी के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका कार्मिक सत्यपाल जीतरवाल, सहायक अभियंता मामराज जाखड़,रामस्वरूप यादव सहित प्रमुख गौ रक्षकों और समाजसेवियों ने गौ सेवा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
नगर पालिका प्रशासन ने समस्त क्षेत्र वासियों,गौशाला संचालकों, गौ सेवकों और गौ रक्षकों से इस पुनीत कार्य में सहयोग करने की अपील की है।
विशेष तौर से सड़कों पर आवारा घूमते नंदी और पशुओं के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है, और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मौके पर गौ रक्षक पंकज भारद्वाज कमलेश मावंडा,शशांक शर्मा,मोहित मंडोली और अन्य गण मान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने गोवंश के संरक्षण और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा ,ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुगम हो सके और गोवंश को भी सुरक्षित आश्रय स्थल मिल सके ।
रिपोर्टर :*जनतंत्र की आवाज* राजस्थान
शिंभू सिंह

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube