ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

*श्री ब्राह्मण स्वर्णकार स्वर्ण सुगंधा महिला समिति की हुनर हाट प्रदर्शनी के बैनर का विमोचन* *एक ही छत के नीचे मिलेंगे हस्तनिर्मित उत्पाद*

By Goapl Gupta · 07 Apr 2026 · 21 views
*श्री ब्राह्मण स्वर्णकार स्वर्ण सुगंधा महिला समिति की हुनर हाट प्रदर्शनी के बैनर का विमोचन* *एक ही छत के नीचे मिलेंगे हस्तनिर्मित उत्पाद*
बीकानेर 7 अप्रेल। श्री ब्राह्मण स्वर्णकार स्वर्ण सुगंधा महिला समिति की हुनर हाट प्रदर्शनी के बैनर का लोकार्पण श्री ब्राह्मण स्वर्णकार तीन गवाड़ पंचायती भवन ट्रस्ट में रखा गया। इस कार्यक्रम में श्री ब्राह्मण स्वर्णकार पंचायती भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी के सदस्यों सहित, श्री ब्राह्मण स्वर्णकार पेंशनर्स सोसायटी के अध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी के सदस्यों सहित, श्री ब्राह्मण स्वर्णकार विकास समिति के अध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी सहित, गायक पवन प्यारे, साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार, समाजसेवी रामेश्वर बाडमेरा साधक और समस्त स्टॉल होल्डरों की उपस्थिति में हूनर हाट प्रदर्शनी के बैनर का लोकार्पण किया गया। समिति की अध्यक्ष विमला सोनी मंडोरा ने प्रदर्शनी की जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं के सशक्तिकरण के रूप मे यह हूनर हाट प्रदर्शनी एक बड़ा कदम है। इसमे सर्व समाज की महिलाऐं भी शामिल है। संस्था सचिव अनिता सोनी ने बताया कि दिनांक 10, 11 एवं 12 अप्रेल से यह मेला सुबह ग्यारह बजे से रात आठ बजे तक समाजभवन में आयोजित किया गया है। संस्था की कोषाध्यक्ष कंचन सोनी ने हाट प्रदर्शनी में उपलब्ध सामान की जानकारी दी। जिसमें हस्तशिल्प के उत्पाद एवं खाने-पीने के उत्पाद, अक्षय तृतीया को ध्यान में रखते हुए हाथ से कूटे हुए खीच आदि सभी सामान एक ही छत के नीचे मिलेंगे। संस्था की संस्थापक अध्यक्ष मनीषा आर्य सोनी ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।
संवाद प्रेषक
राजाराम स्वर्णकार

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube