ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

यादगार हुई स्मृति: पुण्यतिथि पर सेवा, समर्पण और नयी सुविधाओं का संकल्प* *378 यूनिट रक्त संग्रहित, 70 से ज्यादा महिलाओं ने किया रक्तदान*

By Goapl Gupta · 07 Apr 2026 · 15 views
*यादगार हुई स्मृति: पुण्यतिथि पर सेवा, समर्पण और नयी सुविधाओं का संकल्प*
*378 यूनिट रक्त संग्रहित, 70 से ज्यादा महिलाओं ने किया रक्तदान*
चौमूँ। बराला हॉस्पिटल चौमूँ के चेयरपर्सन स्व. श्री रघुनाथ जी बराला की सातवीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ बराला हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. ग्यारसी लाल जाट, डॉ. बाबूलाल जाट, डॉ. श्रवण बराला एवं डॉ. हनुमान बराला ने अपने पूज्य पिताजी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान सभी ने स्व. श्री रघुनाथ जी की यादों और उनके द्वारा किए गए पुण्य कार्यों का स्मरण किया। स्व. श्री रघुनाथ जी बराला का एक ही सपना था "चौमूँ कस्बे में विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हों और धन के अभाव में किसी की जान न जाए। उनके सुपुत्रों ने इस सपने को न केवल साकार किया है बल्कि उसे नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है | इस वर्ष सातवीं पुण्यतिथि पर बराला हॉस्पिटल ने मानव सेवार्थ चिकित्सा सेवाओं की आसान पहुँच विकसित करने के लिए एक ओर अनुभवी न्यूरोसर्जन,एक न्यूरो फिजिसियन, निःसंतानता के क्षेत्र में नई उम्मीद को लेकर एडवांस IVF सेंटर, डायबिटिज, थायराईड मरीजों के लिए एंडोक्राईनोलोजिस्ट, एक और यूरोलोजिस्ट, ट्रॉमा सेंटर: दुर्घटना के समय 'गोल्डन ऑवर' में मरीजों की जान बचाने के लिए 24 घंटे एडवांस अनुभवी ट्रॉमा टीम का विस्तार किया गया ,जिनकी वजह से मरीजों के समय की बचत के साथ आधुनिक इलाज मिलेगा |
अस्पताल निदेशक डॉ. श्रवण बराला ने बताया कि उनका मूल उद्देश्य व्यापार नहीं, बल्कि सेवा है। जैसा कि पिताजी स्व. रघुनाथ जी की मंशा थी अस्पताल उसी दिशा में प्रयास कार्य कर रहा है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति आर्थिक तंगी के कारण बेहतर उपचार से वंचित न रहे। पिताजी के संकल्प को पूर्ण करने की दिशा में बराला परिवार लगातार प्रयास कर रहा है । डॉ.हनुमान बराला ने कहा कि आगामी पुण्यतिथि तक अस्पताल में 'ऑर्गन ट्रांसप्लांट' (अंग प्रत्यारोपण) जैसी जटिल और बड़ी चिकित्सा सुविधाएं शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि क्षेत्र के मरीजों को और भी बेहतर चिकित्सा सुविधायें मिल सके।
डॉ.ग्यारसी लाल बराला एवं डॉ. बाबूलाल बराला ने रक्तदान करने वालों सभी दानियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपका रक्त जरूरतमंदों के लिए जीवनदान साबित होगा | इस बदलते मौसम में विशेषकर रक्त की आवश्यकता अधिक होती है। एक स्वस्थ समाज का निर्माण तभी संभव है जब हम एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आएं। युवाओं का भारी संख्या में रक्तदान के लिए उमड़ना इस बात का प्रतीक है कि पिताजी के सेवा भाव आज भी जन-जन के हृदय में जीवित हैं। रक्तदान शिविर में 378 यूनिट रक्त का संकलन किया गया, जिसमे महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया |
इस अवसर पर जाट समाज अध्यक्ष भगवान जी बधाला, विधायक डॉ.शिखा मील बराला, पूर्व चेयरमेन आशीष दुषाद, जिला उपाध्यक्ष भाजपा बजरंग सोनी,मुकेश फडया,प.स.स. गोपाल गुलिया ,पूर्व सरपंच बाबूलाल टोडावता,उत्तम गोठवाल,मनीष बागोरिया, बार एसोसिएशन अध्यक्ष एड.चरण सिंह ,मक्खन मीणा,मलखान मीणा,कजोड़ गौरा,मुरली निठारवाल,टारगेट एजुकेशन हब सीएमडी अशोक गौरा,राम कुमार बराला,दान जी बराला,रामेश्वर यादव,शंकर यादव ,लालचन्द झाझडा,अशोक रैगर,प्रभु जी डेयरी, प्रेम बराला, डॉ.सृष्टि चौधरी,डॉ विपिन बराला,डॉ.अभिषेक बराला, डॉ.अमित बराला.,डॉ.दीपिका बराला, डॉ.गिरेन्द्र चिंगथाम,एड.भावना बराला, डॉ.गंभीर सिंह डॉ.एम एल एचेरा, डॉ.नरेश बराला,डॉ.हरफूल चौधरी,राजेश चौधरी, करतार गुलिया,गुलाब लाम्बा एडवोकेट कमल राज मीणा,डॉ.विकास बराला, डॉ अजय कुमावत,डॉ हितेश, डॉ दिनेश चौधरी,डॉ.घनश्याम राठोड़,डॉ.दिनेश जाट,डॉ.सविता,गीता देवी ,धोली देवी, सपना,कोमल,अंजलि, मीनाक्षी,सीमा चौधरी,ममता गौरा,सुमन,रेखा देवी,प्रेम देवी,मोना,अन्नू,मंजू देवी सहित कई गणमान्य नागरिक और अस्पताल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube