ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

शहीद रामकरण मीणा का 17वां शहादत दिवस: श्रद्धा सम्मान और देशभक्ति से गूंजा डोला का बास सैनिक दीर्घा संग्रहालय के लिए भूमि आवंटित, युवाओं को मिला राष्ट्रसेवा का संदेश

By Goapl Gupta · 07 Apr 2026 · 46 views
शहीद रामकरण मीणा का 17वां शहादत दिवस:

श्रद्धा सम्मान और देशभक्ति से गूंजा डोला का बास

सैनिक दीर्घा संग्रहालय के लिए भूमि आवंटित,

युवाओं को मिला राष्ट्रसेवा का संदेश

चौमू । ग्राम पंचायत मंडा भिंडा के डोला का बास स्थित शहीद स्मारक पर मंगलवार को शहीद रामकरण मीणा का 17वां शहादत दिवस श्रद्धा, सम्मान और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, विद्यार्थियों और सैनिक परिवारों की उपस्थिति रही, जिससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

कार्यक्रम में सीआरपीएफ प्रतिनिधि, सैनिक की वीरांगना विमला देवी, शहीद के पुत्र विक्रम मीणा, शहीद रामकरण मीणा राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्य सीमा मीणा, पूर्व बीएसएफ सैनिक जीवतराम मीणा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि किशनगढ़ रेनवाल के विकास अधिकारी सी.आर. मीणा ने कहा कि शहीदों की शहादत देश और समाज की अमूल्य धरोहर है। उनका जीवन त्याग, समर्पण और राष्ट्रसेवा की सर्वोच्च मिसाल है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीद रामकरण मीणा के अदम्य साहस और बलिदान से प्रेरणा लेकर देशहित में आगे बढ़ें।

कार्यक्रम की शुरुआत में वीरांगना विमला देवी, पुत्र विक्रम मीणा, शहीद के भाई हरदेव मीणा, किशन मीणा सहित अन्य अतिथियों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

संग्रहालय निर्माण को मिली गति
गौरतलब है कि गत वर्ष ग्रामीणों और सैनिक परिवारों द्वारा शहीद स्मारक पर सैनिक दीर्घा संग्रहालय बनाने का प्रस्ताव रखा गया था। इस दिशा में पहल करते हुए पंचायत प्रशासन ने स्मारक के पास स्थित खाली भूखंड को संग्रहालय निर्माण के लिए आवंटित कर दिया है। इसके दस्तावेज सीआरपीएफ प्रतिनिधि को आगामी कार्रवाई के लिए सौंपे गए।
कार्यक्रम में मंच का संचालन शिक्षाविद कमलकांत ने किया,अंत में राष्ट्रगान के साथ आयोजन का समापन हुआ।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube