ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

जयपुर में 9 अप्रैल को युवाओं के सेलिब्रेशन की पूरी व्यवस्था ‘युवाशक्ति संगम महोत्सव’ में होगा बड़ा सियासी ऐलान पारस गुर्जर के जन्मदिन पर शक्ति प्रदर्शन, महेशनगर में जुटेगा प्रदेशभर का युवा हुजूम

By Goapl Gupta · 07 Apr 2026 · 8 views
जयपुर में 9 अप्रैल को युवाओं के सेलिब्रेशन की पूरी व्यवस्था
‘युवाशक्ति संगम महोत्सव’ में होगा बड़ा सियासी ऐलान

पारस गुर्जर के जन्मदिन पर शक्ति प्रदर्शन,

महेशनगर में जुटेगा प्रदेशभर का युवा हुजूम

लोक संस्कृति से सियासत तक:

जयपुर में महोत्सव के मंच से बदल सकते हैं राजनीतिक समीकरण

जयपुर। जयपुर के महेशनगर स्थित तलवारिया गार्डन में 9 अप्रैल को ‘युवाशक्ति संगम महोत्सव’ के रूप में युवाओं का विशाल जमावड़ा देखने को मिलेगा। कांग्रेस युवा नेता पारस गुर्जर के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम को लेकर पूरे प्रदेश में खासा उत्साह है। आयोजन शाम 5 बजे से शुरू होगा, जिसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। इस महोत्सव को युवाओं के शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है। पारस गुर्जर के आह्वान पर राजस्थान के कोने-कोने से हजारों समर्थकों के जयपुर पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर तक माहौल गरमाया हुआ है और युवा वर्ग में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है।
महोत्सव की खास बात यह है कि यहां राजनीति के साथ-साथ लोक संस्कृति का भी संगम देखने को मिलेगा। कार्यक्रम की शुरुआत मशहूर सिंगर बल्ली भालपुर और के.आर. देवता के गायन से होगी, जबकि डांसर भारती चौधरी, पम्मी खटाना और खुशी यादव अपनी प्रस्तुतियों से मंच को जीवंत बनाएंगी। पूर्वी राजस्थान के लोक कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियां आयोजन को उत्सव का रूप देंगी।राजनीतिक दृष्टि से भी यह आयोजन बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार इसी मंच से पारस गुर्जर युवा कांग्रेस के आगामी चुनावों को लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं। खासकर वे किसे समर्थन देंगे, इसको लेकर सस्पेंस बना हुआ है। माना जा रहा है कि उनका यह निर्णय प्रदेश की राजनीति में नए समीकरण तय कर सकता है। कुल मिलाकर 9 अप्रैल को होने वाला ‘युवाशक्ति संगम महोत्सव’ न केवल युवाओं के जोश और एकजुटता का प्रतीक बनेगा, बल्कि जयपुर की सियासत में भी नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube