ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

निःशुल्क मोतियाबिन्द जांच व लैंस प्रत्यारोपण शिविर के पोस्टर का विमोचन

By Gopal Gupta · 24 Dec 2025 · 54 views
निःशुल्क मोतियाबिन्द जांच व लैंस प्रत्यारोपण शिविर के पोस्टर का विमोचन

श्रीमती चन्दा देवी मोदी राजकीय उच्च माध्यमिक अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गुहाला,नीमकाथाना में 28 दिसंबर 25 रविवार को स्वर्गीय श्री ग्यारसी लाल जी मोदी पुण्य स्मृति में मोदी परिवार की और से आयोजित किया जा रहा है। यह पंचम् निःशुल्क मोतियाबिन्द जांच व नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर होगा।शिविर के पोस्टर का विमोचन राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना के तत्वावधान मे आयोजित निपुण शिविर मे प्रशिक्षक दल व प्रशिक्षणार्थियों ने किया।सभी जांच अत्याधुनिक तकनीक व विषय विशेषज्ञों द्वारा की जावेगी। सर्जरी योग्य रोगियों का बिना टांके का आपरेशन किया जाएगा। मोतियाबिन्द वाले रोगियों को निःशुल्क चश्मा, भोजन,व रहने की निःशुल्क व्यवस्था दी जाएगी। सर्जरी के लिए चुने गए व्यक्तियों के लिए अस्पताल तक आने जाने की निःशुल्क परिवहन सुविधा रहेगी।अपने साथ एक जोडी कपडे अवश्य साथ लावे।जो लोग हृदयरोग,बी पी,मधुमेह व अस्थमा से ग्रसित हो वो वर्तमान मे चल रही दवाइयां व डाक्टर की पर्ची साथ लेकर आवे।मरीज अपना मोबाइल नंबर व आधार कार्ड की दो फोटो कापी साथ अवश्य लावे।उक्त जानकारी मोदी परिवार के सदस्य विनोद कुमार, शकुंतला देवी,शंकर लाल आषीश कुमार अभिषेक कुमार आदि ने दी।
विमोचन अवसर पर स्काउटर बसंती लाल सैनी,हरफूल सिंह मीणा,दिनेश कुमार शर्मा,दिलीप तिवाडी,सुवा लाल वर्मा,हजारी लाल सैनी उपस्थित रहे।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube