ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

खेजरोली में 14 अप्रैल को भव्य रैली, मूर्ति अनावरण व प्रतिभा सम्मान समारोह

By Goapl Gupta · 07 Apr 2026 · 8 views
खेजरोली में 14 अप्रैल को भव्य रैली,
मूर्ति अनावरण व प्रतिभा सम्मान समारोह

जयपुर ग्रामीण सांसद निवास पर पोस्टर विमोचन, तैयारियों ने पकड़ा जोर

खेजरोली .खेजरोली नगरपालिका क्षेत्र में 14 अप्रैल को आयोजित होने वाली भव्य रैली, मूर्ति अनावरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मंगलवार को जयपुर ग्रामीण सांसद निवास पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद राव राजेंद्र सिंह ने समारोह के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया और आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सांसद राव राजेंद्र सिंह ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक समरसता और समानता के सशक्त प्रतीक थे। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम समाज में एकता, जागरूकता और प्रेरणा का संदेश देगा।

कार्यक्रम के तहत मूर्ति अनावरण के साथ-साथ क्षेत्र की मेधावी प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा। इससे युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और वे अपने लक्ष्य की ओर और अधिक प्रेरित होंगे। आयोजन को लेकर क्षेत्रभर में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक जनसंपर्क किया जा रहा है।

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में संयोजक अर्जुन सौंकरिया, सह संयोजक राजेश सौंकरिया, पूर्व महामंत्री अशोक सौंकरिया, योगेश कुलदीप सहित अनेक लोग मौजूद थे

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube