ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, 370 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा*

By Gopal Gupta · 24 Dec 2025 · 327 views
*ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, 370 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा*

नारायणपुर । उपखण्ड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेल स्टेडियम में बुधवार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत विभाग अलवर के निर्देशानुसार श्री कृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति के द्वारा नारायणपुर ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महिला व पुरुष वर्ग कबड्डी व रस्साकशी प्रतियोगिता तथा लंबी कूद, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़ का आयोजन हुआ जिनमें लगभग 370 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजकुमार यादव संगठन मंत्री महेश चंद सैनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष पिंकी मीना, अध्यक्षता समिति सचिव सुनील कुमार शर्मा मंच संचालन कोच अशोक यादव ने किया। सभी विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह तथा ट्रॉफी भेंटकर सम्मानित किया गया। पुरुष वर्ग रस्साकशी में मुण्डावरा टीम विजेता रही। वहीं महिला वर्ग रस्साकशी में एसएचएम टीम व कबड्डी में गढ़ी टीम विजेता रही। लंबी कूद महिला वर्ग में रवीना प्रजापत पुरुष वर्ग में मुकेश कुमार, 100 मीटर दौड़ में महिला वर्ग में रवीना प्रजापत, पुरुष वर्ग में जर्मन सिंह, 200 मीटर दौड़ महिला वर्ग में सुनीता गुर्जर, पुरुष वर्ग में मोहित कुमार सैनी विजेता रहे। सभी विजेता खिलाड़ियों व टीम को अलवर जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। सचिव सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे बनोगे लाजवाब। खेल को खेल की भावनाओं के साथ खेले। खेल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है इसलिए स्वस्थ शरीर में स्वस्थ विचारों का संचार होता है। इस मौके पर एथलेटिक्स कोच सुरेश कुमार चौधरी, शारीरिक शिक्षक रोशन लाल चौधरी, घनश्याम फागणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube