ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

पाटन : मीणा का नांगल में चारागाह भूमि पर अवैध रास्तों पर कार्यवाही ,तीन स्थानों पर खोदे गए गड्ढे****

By Goapl Gupta · 06 Apr 2026 · 23 views
*पाटन : मीणा का नांगल में चारागाह भूमि पर अवैध रास्तों पर कार्यवाही ,तीन स्थानों पर खोदे गए गड्ढे****
पाटन तहसीलदार कार्यालय द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार माननीय उच्च न्यायालय जयपुर के आदेश की पालना में ग्राम मीणा की नांगल की चारागाह भूमि पर प्रशासन ने कार्यवाही की ।
सोमवार 6 अप्रैल 2026 को पुलिस जाप्ता की मौजूदगी में तहसीलदार श्याम चंद्र ,एएसआई फतेहचंद ,पटवारी पवन कुमार और ग्राम विकास अधिकारी कृष्ण की उपस्थिति में राजस्व ग्राम मीणा की नांगल के खसरा नंबर 808/1, 948, 807 , 149 ,951/1156 ,928, 928/1157 स्थित चारागाह भूमि का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान चारागाह भूमि में लीज क्षेत्र में भारी वाहनों के आवागमन को रोकने के लिए तीन स्थानों पर गहरे गड्ढे खोदकर रास्ते बंद किया किए गए ।
साथ ही संबंधित लोगों को अवैध रास्ता नहीं बनाने के लिए पाबंद किया गया।
प्रशासन ने आमजन और पशुओं के आवागमन के लिए निर्धारित रास्ता सुचारू रखने तथा ग्राम पंचायत को चारागाह भूमि की देखरेख और पेड़ लगाने के निर्देश भी दिए गए।
रिपोर्टर जनतंत्र की आवाज राजस्थान
शिंभू सिंह शेखावत

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube