ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

एकजुटता से ही समाज होगा मजबूत: सिंह धर्म, संस्कृति और युवा सशक्तिकरण पर दिया जोर

By Goapl Gupta · 05 Apr 2026 · 13 views
एकजुटता से ही समाज होगा मजबूत: सिंह
धर्म, संस्कृति और युवा सशक्तिकरण पर दिया जोर

राजपूत सभा तहसील इकाई चौमू के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित
लोहरवाडा ग्राम की इकाई का हुआ गठन

चौमू । ग्राम लोहरवाडा के सामुदायिक भवन में रविवार को राजपूत सभा तहसील इकाई चौमू के कार्यकर्ताओं की बैठक सोहन सिंह नाथावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समाज की एकता, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में राजपूत सभा तहसील चौमू के अध्यक्ष भवानी सिंह सिंगोद ने कहा कि किसी भी समाज की मजबूती उसकी एकजुटता में निहित होती है। जब तक समाज के सभी वर्ग मिलकर आगे नहीं बढ़ेंगे, तब तक समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य हर गांव और हर परिवार तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करना है। शिक्षा को बढ़ावा देने और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

इस दौरान राजपूत सभा तहसील चौमू के उपाध्यक्ष रणवीर सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज की पहचान उसकी शक्ति, मर्यादा और धर्म रक्षा की परंपरा से होती है। हमारे पूर्वजों ने धर्म, मातृभूमि और समाज की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया है, जिसे आगे बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम लोहरवाडा में राजपूत सभा इकाई का गठन किया गया। इसमें प्रहलाद सिंह को अध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष, कमल सिंह व सोहन सिंह को संरक्षक, दिलीप सिंह को संगठन मंत्री, सुमेर सिंह को महामंत्री, ओम सिंह को कोषाध्यक्ष, जितेंद्र सिंह को सहमंत्री एवं भवानी सिंह को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर राजपूत सभा तहसील चौमू के कोषाध्यक्ष चंद्रभान सिंह लोहरवाडा, तहसील महामंत्री एडवोकेट भंवर सिंह, एडवोकेट अजय सिंह, भरत सिंह लोहरवाडा, भगवती सिंह भूतेड़ा, रणवीर सिंह सिंगोद, हरि सिंह सिंगोद, मानसिंह बलेखण, विजय सिंह सिंगोद, भगवान सिंह बलेखण, गुलाब सिंह, देवेंद्र सिंह, कमल सिंह, सोहन सिंह सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube