ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

टॉपर्स के सम्मान में निकली “जन-आशीर्वाद यात्रा”, गांव-गांव बना उत्सव एसजीआर स्कूल का शानदार परिणाम—21 विद्यार्थियों ने 90%+ अंक,

By Goapl Gupta · 04 Apr 2026 · 20 views
टॉपर्स के सम्मान में निकली “जन-आशीर्वाद यात्रा”,

गांव-गांव बना उत्सव

एसजीआर स्कूल का शानदार परिणाम—21 विद्यार्थियों ने 90%+ अंक,

तीन दिन से जारी सम्मान यात्रा

चौमू। क्षेत्र में शिक्षा के प्रति उत्साह और सम्मान का अनोखा उदाहरण देखने को मिल रहा है। उदयपुरिया स्थित एसजीआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के उत्कृष्ट बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद टॉपर्स के सम्मान में निकाली जा रही “जन-आशीर्वाद यात्रा” इन दिनों पूरे इलाके में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पिछले तीन दिनों से लगातार गांव-गांव पहुंच रही यह यात्रा जन-उत्सव का रूप ले चुकी है।
विद्यालय के 21 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर नया रिकॉर्ड बनाया है। इस उपलब्धि के बाद स्कूल प्रबंधन ने मेधावी छात्रों के सम्मान में अनूठी पहल करते हुए यात्रा की शुरुआत ग्राम पंचायत अणतपुरा-चिमनपुरा के प्रशासक बद्री प्रसाद यादव के नेतृत्व में की। यात्रा के दौरान टॉपर्स खुले वाहनों में पारंपरिक साफा पहनकर और फूल-मालाओं से सजे हुए ग्रामीणों का अभिवादन करते नजर आए। उदयपुरिया, ईटावा भोपजी, लोहरवाड़ा, अनंतपुरा, चिमनपुरा, रायसिंह का बास और गोविंदगढ़ सहित कई गांवों में इस यात्रा का लोगों ने स्वागत किया ग्रामीणों ने फूलों की वर्षा और तालियों की गूंज के साथ विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया, जिससे माहौल उत्सव जैसा बन गया।
परिणामों में तनिष्का यादव ने 97.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं विमल चौधरी, रिलेश उदय, राधिका यादव, मनीष यादव और नितेश यादव ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में भी विद्यार्थियों का पारंपरिक तरीके से अभिनंदन किया गया। उन्हें साफा पहनाकर और मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय निदेशक राजेंद्र यादव ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग को दिया। प्रबंध निदेशक सांवरमल यादव ने बताया कि विद्यालय पिछले 16 वर्षों से लगातार उत्कृष्ट परिणाम दे रहा है।
ग्राम पंचायत प्रशासक बद्री प्रसाद यादव ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में ऐसी उपलब्धियां पूरे समाज के लिए गर्व की बात हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने और भविष्य में और ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक हजारीलाल यादव, महाविद्यालय प्राचार्य गोपाल लाल जाट, जिला पार्षद बीना देवी नगलिया, रघुवीर प्रसाद नगलिया, उपसरपंच सुरेंद्र पुजारी, बाबूलाल नगलिया, कानाराम, कजोड़मल डागर, पूर्व सरपंच जगदीश यादव, मोहन बराला, भगवान सहाय यादव, सुरजाराम जादम, शंकर शर्मा, कालूराम सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube