ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

झुलेलाल प्रीमियर लीग-4 का भव्य आयोजन 24 से 27 दिसंबर तक 12 टीमें, 132 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, समाजसेवियों व शहीदों की स्मृति में होंगे सम्मान समारोह

By Gopal Gupta · 24 Dec 2025 · 20 views
झुलेलाल प्रीमियर लीग-4 का भव्य आयोजन 24 से 27 दिसंबर तक 12 टीमें, 132 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, समाजसेवियों व शहीदों की स्मृति में होंगे सम्मान समारोह


उदयपुर। सिन्धी सेन्ट्रल युवा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाली बहुप्रतीक्षित झुलेलाल प्रीमियर लीग-4 (JPL-4) का भव्य आयोजन आगामी 24 दिसंबर से 27 दिसंबर तक शिकारवाड़ी खेल मैदान में रात्रिकालीन क्रिकेट मुकाबलों के रूप में किया जाएगा। इस चार दिवसीय क्रिकेट महाकुंभ को लेकर सिन्धी समाज सहित शहर के खेलप्रेमियों में विशेष उत्साह का माहौल है।
समिति के महासचिव मुकेश खिलवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि अशोका ग्रीन में आयोजित विशेष चयन कार्यक्रम के दौरान 132 खिलाड़ियों का चयन कर 12 टीमों का गठन किया गया था इन टीमों को चार समूहों में विभाजित किया गया है, जिनके बीच लीग आधार पर रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे।
समाजसेवियों की स्मृति में सम्मान समारोह
टूर्नामेंट के दौरान प्रत्येक दिन पूर्व समाजसेवियों एवं महान विभूतियों की स्मृति में विशेष सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे।
प्रथम दिन: स्व. भानु कुमार शास्त्री की स्मृति में सम्मान
द्वितीय दिन: स्व. प्रभु दास जी पूजा
तृतीय दिन स्व. रूप कुमार खुराना की स्मृति में सम्मान
फाइनल दिवस: अमर शहीद हेमू कलानी के नाम से विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम के प्रथम दिन मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन एवं ग्रामीण विधायक फूलचंद मीणा उपस्थित रहेंगे।
द्वितीय दिन
भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल राठौड,
भाजपा नेता प्रमोद सामर एवं पारस सिंघवी अतिथि रहेंगे।
तृतीय दिन
कांग्रेस नेता फतेह सिंह राठौड़,
पूर्व विधायक रघुवीर सिंह मीणा एवं
कांग्रेस नेता लाल सिंह झाला अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
इसके अतिरिक्त सभी दिनों में सिन्धी पंचायत के पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्यजन अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 7:30 बजे किया जाएगा।
कुल 16 मैच, दर्शकों के लिए विशेष व्यवस्थाएँ
समिति के अध्यक्ष विजय आहुजा ने बताया कि टूर्नामेंट के दौरान कुल 16 मैच खेले जाएंगे, जिसमें प्रतिदिन चार टीमों के मुकाबले आयोजित होंगे। दर्शकों की सुविधा हेतु बैठने, प्रकाश व्यवस्था एवं अनुशासन की विशेष व्यवस्थाएँ की गई हैं। प्रत्येक मैच में उदयपुर शहर के गणमान्य नागरिकों, युवा संगठनों एवं सिन्धी पंचायत के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा।
इस अवसर पर मनीष डेम्बला ने कहा कि ऐसे खेल आयोजन समाज के युवाओं में एकता, अनुशासन, भाईचारा एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। वहीं राजेश खत्री ने आयोजन की तकनीकी रूपरेखा एवं मैच शेड्यूल की जानकारी दी।
आयोजन में इन कार्यकर्ताओं का रहा महत्वपूर्ण योगदान
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में कमल सोनू तलरेजा,
भावेश तलदार, मुकेश गखरेजा, चन्द्रप्रकाश मंगवानी, मनीष गुरानी, राजेश तलदार, अमित चुग, कपिल नाचानी, नानक लुंज, राजेश लखयानी, कपिल मनवानी, शैलेश कटारिया,हरीश भाटिया, विजय कस्तूरी, अमन असनानी, राजेश खत्री, विक्की राजपाल,नीलू रंगूनी ,धीरज तुलसीजा सहित अनेक कार्यकर्ताओं का उल्लेखनीय योगदान रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समिति सदस्य एवं समाजजन उपस्थित रहे।
खेल के साथ सामाजिक समरसता का संदेश
झुलेलाल प्रीमियर लीग-4 न केवल खेल भावना को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि सिन्धी समाज के युवाओं को एक मंच पर जोड़ते हुए सामाजिक समरसता, प्रेरणा एवं एकता का सशक्त संदेश भी देगा।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube