नमित मेहता ने आबकारी आयुक्त का पदभार किया ग्रहण
By Goapl Gupta ·
02 Apr 2026 ·
17 views
नमित मेहता ने आबकारी आयुक्त का पदभार किया ग्रहण
उदयपुर विवेक अग्रवाल। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नमित मेहता ने गुरूवार को आबकारी भवन उदयपुर में आबकारी आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बुकें भेंट कर स्वागत किया एवं शुभकामनाएं प्रदान की।मेहता ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात् अधिकारियों से संवाद करते हुए कहा कि सभी को विभागीय नीतियों, आकांक्षा एवं अपेक्षा के अनुरूप समर्पण भाव से अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहिए। इस मौके पर अतिरिक्त आबकारी आयुक्त पॉलिसी प्रदीप सिंह सांगावत, उपायुक्त ईपीएफ प्रद्युम्न सिंह चुण्डावत, वित्तिय सलाहकार सुनिता विजय, जिला आबकारी अधिकारी आदराम दहिया मौजूद रहे।