ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

अरावली संरक्षण पर संसद में सशक्त आवाज: सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने खनन व निर्माण गतिविधियों पर सख्त एवं एकरूप दिशा-निर्देशों की मांग की

By Goapl Gupta · 02 Apr 2026 · 14 views
अरावली संरक्षण पर संसद में सशक्त आवाज: सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने खनन व निर्माण गतिविधियों पर सख्त एवं एकरूप दिशा-निर्देशों की मांग की

राजसमंद / पुष्पा सोनी

राजसमंद लोकसभा क्षेत्र की माननीय सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय को संसद में प्रभावी रूप से उठाया। उन्होंने प्रश्नकाल के दौरान पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से अरावली पर्वतमाला सहित देशभर में वनों की कटाई, खनन, बजरी उत्खनन एवं निर्माण गतिविधियों को लेकर स्पष्ट, सख्त एवं एकरूप दिशा-निर्देशों की जानकारी मांगी।

सांसद महोदया ने विशेष रूप से राजस्थान के राजसमंद जिले का उल्लेख करते हुए कहा कि अरावली क्षेत्र में तेजी से बढ़ती निर्माण गतिविधियाँ एवं वनों की कटाई पर्यावरण के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही हैं, जिससे क्षेत्र का पारिस्थितिक संतुलन प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने केंद्र सरकार से स्पष्ट रूप से जानना चाहा कि क्या वर्तमान में इन गतिविधियों के नियमन हेतु देशभर में समान रूप से लागू होने वाली कोई सुदृढ़ नीति या मार्गदर्शिका है। साथ ही उन्होंने यह भी पूछा कि यदि मौजूदा व्यवस्था पर्याप्त नहीं है, तो क्या सरकार पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने हेतु एक प्रभावी, पारदर्शी एवं एकरूप नीति लागू करने की दिशा में ठोस कदम उठाने जा रही है।

श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ ने कहा कि अरावली पर्वतमाला देश की अमूल्य प्राकृतिक धरोहर है, जिसका संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखते हुए कड़े और स्पष्ट नियमों का निर्धारण आवश्यक है, ताकि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने केंद्र सरकार से इस विषय पर शीघ्र और निर्णायक कार्रवाई की अपेक्षा व्यक्त की।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube