ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

सरकारी सीमेंट के दुरुपयोग का मामला आया सामने नॉट फॉर सेल’ लिखे 50 कट्टे पुलिस ने किए जब्त, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित देर रात कार्रवाई से मचा हड़कंप,

By Goapl Gupta · 02 Apr 2026 · 26 views
सरकारी सीमेंट के दुरुपयोग का मामला आया सामने
नॉट फॉर सेल’ लिखे 50 कट्टे पुलिस ने किए जब्त,
ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित देर रात कार्रवाई से मचा हड़कंप,
पंचायत प्रतिनिधियों पर लगे गंभीर आरोप,
ग्रामीणों में आक्रोश, जांच की उठी मांग
प्रशासन बोला—दोषी पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई

चौमूं .दौलतपुरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत नांगल पुरोहितान के रामल्ल्यावाला गांव में विकास कार्यों के लिए आई सरकारी सामग्री के कथित दुरुपयोग का मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए ‘नॉट फॉर सेल’ अंकित करीब 50 सीमेंट के कट्टों को ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित जब्त कर लिया। जानकारी के अनुसार, जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत मिली थी कि पंचायत क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए आई सीमेंट का उपयोग निजी निर्माण में किया जा रहा है। सूचना मिलते ही दौलतपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एक मकान में बड़ी मात्रा में सरकारी सीमेंट बरामद की। समाजसेवी दिनेश थाकन ने आरोप लगाया कि पंचायत प्रशासक कमली देवी और उनके प्रतिनिधि जयपाल परसवाल द्वारा सरकारी सामग्री का दुरुपयोग कर निजी मकान निर्माण कराया जा रहा था। उनका कहना है कि ग्रामीणों से लगातार शिकायतें मिलने के बाद मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया गया, जहां सीमेंट का उपयोग निजी कार्य में होता मिला। ग्रामीणों के अनुसार, संबंधित मकान में पिछले करीब एक माह से निर्माण कार्य चल रहा था, जिससे दुरुपयोग की आशंका और गहरा गई है। घटना के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल भी बन गया। वहीं, आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए जयपाल परसवाल ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि वे दिनभर घर पर नहीं थे और उनके घर पर सीमेंट किसने रखी, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इधर, पंचायत समिति जालसू के प्रधान हरदेव यादव ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की सच्चाई पुलिस और प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube