ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

सिंगोद कलां में प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित, टॉपर्स का हुआ भव्य सम्मान

By Goapl Gupta · 01 Apr 2026 · 18 views
सिंगोद कलां में प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित,

टॉपर्स का हुआ भव्य सम्मान

गोविंदगढ़ । ग्राम पंचायत सिंगोद कलां में बुधवार को शिक्षा और प्रतिभा का उत्सव देखने को मिला। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों, अभिभावकों और गणमान्य नागरिकों की बड़ी भागीदारी रही। कार्यक्रम में कक्षा 12वीं (कला संकाय), कक्षा 10वीं, कक्षा 8वीं एवं कक्षा 5वीं बोर्ड परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ग्राम पंचायत स्तर पर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रशासक प्रतिनिधि सुरेश कुमार सैनी ने विद्यार्थियों को साफा पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सम्मानित विद्यार्थियों में कक्षा 5वीं के विराट चौधरी व अनुष्का वर्मा, कक्षा 8वीं के गुजेन चौधरी, कक्षा 10वीं की हिमांशी शेखावत व हर्षवर्धन सिंह तथा कक्षा 12वीं की आरती कवर, रिदम सेन, अनु जाट और खुशी यादव शामिल रहे, जिन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत सिंगोद कला के प्रशासक प्रतिनिधि सुरेश कुमार सैनी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की सफलता यह साबित करती है कि सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत और लगन से बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। उन्होंने शिक्षा को समाज के विकास का आधार बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य रमेश कुमार बुटोलिया ने कहा कि विद्यालय परिवार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने शिक्षकों की मेहनत और विद्यार्थियों की लगन को सफलता का मूल मंत्र बताया और विद्यार्थियों से लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।

शिक्षक अर्जुन यादव एवं नरोत्तम शर्मा ने भी विद्यार्थियों को बधाई दी। कार्यक्रम में राजपूत सभा इकाई सिंगोद कलां के अध्यक्ष रणवीर सिंह, महामंत्री विजय सिंह, लोकेंद्र सिंह, भगवान सिंह, गोपाल सिंह, मुकेश सैनी, सुरेश चोपड़ा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में वक्ताओं ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान न केवल उनकी उपलब्धियों को पहचान देता है, बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनता है।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube