ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

यूडीएच मंत्री खर्रा ने विधानसभा के मूंडरू गांव में खेतों का दौरा किया, फसलों का जायजा लिया

By Goapl Gupta · 01 Apr 2026 · 18 views
यूडीएच मंत्री खर्रा ने विधानसभा के मूंडरू गांव में खेतों का दौरा किया, फसलों का जायजा लिया

मूंडरू | मानसून में हुए बदलाव के चलते इलाके में कहीं हल्की बारिश तो कहीं हल्की आंधियां चली जिससे गेहूं की फसलों में हल्का-मोटा नुकसान भी हुआ है। बुधवार को यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में खेतों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। मंत्री खर्रा बुधवार दोपहर बाद मूंडरू, फूटाला, नाथूसर सहित कई गांवों के खेतों में पहुंचे और खेतों में खड़ी गेहूं व चने की फसलों का जायजा लिया तथा किसानों से बातचीत कर बारिश एवं हल्की ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आंकलन किया। इस दौरान मंत्री खर्रा को मूंडरू ग्राम पंचायत के जनसेवक पत्रकार श्रवण सैनी ने किसानों की पीड़ा बताई तो मंत्री खर्रा ने उनकी समस्याओं के निदान के अधिकारियों को आदेश दिए। इस दौरान मंत्री खर्रा के साथ एसडीएम अनिल कुमार, तहसीलदार स्नेहलता राजोरिया, गिरदावर रविन्द्र कुलदीप, मूंडरू पटवारी विजेंद्र सिंह, फूटाला पटवारी किशन लाल मीणा तथा ग्राम प्रतिहार बाबूलाल परसोया सहित प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube