ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

पंचदेवरिया हनुमान जन्मोत्सव पर गूंजेगी वेदमंत्रों की स्वर लहरी के साथ भव्य तेल रुद्राभिषेक आयोजन

By Goapl Gupta · 01 Apr 2026 · 7 views
पंचदेवरिया हनुमान जन्मोत्सव पर गूंजेगी वेदमंत्रों की स्वर लहरी के साथ भव्य तेल रुद्राभिषेक आयोजन

उदयपुर विवेक अग्रवाल। चैत्र पूर्णिमा की पावन तिथि पर गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को पंचदेवरिया स्थित श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर परिसर भक्ति और आस्था के विशेष संगम का साक्षी बनेगा। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर यहां दिनभर विविध धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वेदमंत्रों की गूंज के साथ भव्य तेल रुद्राभिषेक मुख्य आकर्षण रहेगा।
श्री बजरंगबली प्रचार समिति के तत्वावधान में आयोजित इस पर्व को लेकर मंदिर परिसर में विशेष तैयारियां की गई हैं। समिति के व्यवस्थापक पं. पवन कुमार सुखवाल ने बताया कि सुबह से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो जाएगा और वातावरण “जय श्री राम” व “जय बजरंगबली” के जयघोष से गुंजायमान रहेगा। दोपहर में भगवान बालाजी महाराज का वैदिक रीति से अभिषेक कर उन्हें विशेष श्रृंगार अर्पित किया जाएगा।
पं. पवन कुमार सुखवाल ने जानकारी दी कि सायंकाल 5:30 बजे नगर के विद्वान आचार्यों द्वारा वेदमंत्रों की मधुर ध्वनि के बीच तेल की धार पर सामूहिक रुद्राभिषेक किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सहभागी बनेंगे। यह आयोजन आध्यात्मिक ऊर्जा और श्रद्धा का अनूठा संगम प्रस्तुत करेगा।
इसके पश्चात रात्रि 7:00 बजे से सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन होगा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु एक साथ भाग लेकर भक्ति रस में सराबोर होंगे। रात्रि 8:00 बजे महा आरती के साथ पूरे आयोजन का चरम क्षण आएगा, जिसमें दीपों की रोशनी और भक्तों की आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिलेगा।
मंदिर परिसर को फूलों, रंग-बिरंगी सजावट और आकर्षक विद्युत रोशनी से सजाया गया है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने का आह्वान किया गया है।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube