ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

उदयपुर ध्यान महोत्सव 9 से 11 अप्रैल तक, ब्रह्म ऋषि प्रेमनाथ जी करेंगे मार्गदर्शन

By Goapl Gupta · 01 Apr 2026 · 26 views
उदयपुर ध्यान महोत्सव 9 से 11 अप्रैल तक, ब्रह्म ऋषि प्रेमनाथ जी करेंगे मार्गदर्शन

उदयपुर जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। परिवार, समाज, देश एवं विश्व शांति के उद्देश्य से 9 से 11 अप्रैल 2026 तक उदयपुर में तीन दिवसीय उदयपुर ध्यान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में आयोजित सभी कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क रहेंगे। इस महोत्सव में ब्रह्म ऋषि प्रेमनाथ जी, डॉ. निहाल जैन एवं अन्य वरिष्ठ साधकों का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
आयोजक डॉ. निहाल जैन ने बताया कि ध्यान महोत्सव का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को ध्यान, योग एवं आत्मिक शांति से जोड़ना है, ताकि व्यक्ति अपने जीवन में संतुलन, सहजता एवं सकारात्मकता ला सके। महोत्सव में ध्यान, सत्संग, ऊर्जा योग एवं एक्वा योग जैसे विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 9 अप्रैल को प्रातः 7 बजे समग्रम इको पिरामिड, शोभागपुरा पंचायत के सामने, उदयपुर में होगा। प्रातः 7 से 9 बजे तक ऊर्जा योग एवं एकत्व योग का आयोजन रहेगा तथा प्रातः 9 से 10 बजे तक उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल को प्रातः 6 से 8 बजे तक फतेहसागर ओवरफ्लो पॉइंट पर विशेष प्रातःकालीन ध्यान सत्संग आयोजित होगा। वहीं 11 अप्रैल को प्रातः 6 से 8 बजे तक पिछोला झील स्थित मांगी का मंदिर परिसर में ध्यान सत्संग रखा गया है।
ब्रह्म ऋषि प्रेमनाथ जी ने बताया कि वर्तमान समय में तनाव, अशांति एवं भागदौड़ भरे जीवन में ध्यान ही व्यक्ति को भीतर से मजबूत, शांत एवं आनंदित बना सकता है। वहीं डॉ. निहाल जैन ने कहा कि ध्यान केवल आध्यात्मिक साधना नहीं, बल्कि स्वस्थ, सरल और सुखमय जीवन का आधार है।
आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में इस निःशुल्क ध्यान महोत्सव में शामिल होने का आग्रह करते हुए कहा कि यह महोत्सव जन-जागरण का अभियान है, जो परिवार से लेकर विश्व शांति तक का संदेश देता है। अधिक जानकारी एवं निःशुल्क पंजीकरण हेतु 9462679927 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube