ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

जन चेतना रैली व मानव श्रृंखला के साथ प्रकृति अध्ययन शिविर का समापन पर्यावरण के सच्चे प्रेमी स्काउट गाइड व इको क्लब सदस्य

By Goapl Gupta · 31 Mar 2026 · 22 views
जन चेतना रैली व मानव श्रृंखला के साथ प्रकृति अध्ययन शिविर का समापन

पर्यावरण के सच्चे प्रेमी स्काउट गाइड व इको क्लब सदस्य


राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड, जिला मुख्यालय, सीकर एवं पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रकृति अध्ययन शिविर के अंतिम दिवस विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें मानव श्रृंखला, पर्यावरण के ऊपर क्विज प्रतियोगिता, घोंसला निर्माण, वेस्ट से बेस्ट एवं खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पर्यावरण जागरूकता रैली का आयोजन किया गया

मानव श्रृंखला के अंदर सेव ट्री सेव अर्थ सेव वाटर का निर्माण किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सचिन मीणा, द्वितीय स्थान खुशीराम प्रजापत एवं तृतीय स्थान धीरज मीणा ने प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लविश कुमार, द्वितीय स्थान मनखुश मीणा एवं तृतीय स्थान मयंक कुमार सैनी को प्राप्त हुआ। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान द्रोण, द्वितीय स्थान यीशु श्री लाल एवं तृतीय स्थान सवाई सिंह ने प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुदेव खरात, द्वितीय स्थान आदित्य पारीक एवं तृतीय स्थान सूर्य प्रताप सिंह ने प्राप्त किया। शिविर में स्वच्छता की प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान दिलीप कुमार मीणा द्वितीय स्थान आकाश एवं तृतीय स्थान बृजेश कुमार ने प्राप्त किया। उक्त प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को शिविर की तरफ से एक-एक ज्योमेट्री बॉक्स प्रदान किया गया। इस शिविर से बच्चों में प्रकृति के प्रति जागरूकता एवं वर्तमान परिदृश्य में धरती पर हो रहे पॉल्यूशन के प्रति सजगता का संदेश गया। ऐसे शिविरों का आयोजन बड़े स्तर पर भी किए जाने चाहिए, जिससे आम नागरिक को पर्यावरण और प्रकृति के बारे में जागरूक किया जा सके।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube