ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

शहर के हर खेल मैदान पर सांसद खेल महोत्सव की धूम, 11 खेलों में ढाई हजार महिला-पुरुष खिलाडियों की भागीदारी -सांसद डॉ मन्नालाल रावत सहित कई जनप्रतिनिधियों ने खेल मैदानों पर खिलाडियों का हौंसला बढाया

By Gopal Gupta · 24 Dec 2025 · 30 views
शहर के हर खेल मैदान पर सांसद खेल महोत्सव की धूम, 11 खेलों में ढाई हजार महिला-पुरुष खिलाडियों की भागीदारी
-सांसद डॉ मन्नालाल रावत सहित कई जनप्रतिनिधियों ने खेल मैदानों पर खिलाडियों का हौंसला बढाया

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। मंगलवार को शहर के लगभग सी मैदानों पर सांसद खेल महोत्सव की धूम मची रही। कहीं क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल के मैच हुए तो कहीं रस्सा कसी, चम्मच दौड़, 50 व 100 मीटर दौड तथा कबड्डी के साथ अन्य खेलों के मैच हुए।
ग्यारह खेलों में महिला एवं पुरुष वर्ग के 2400 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया। सांसद डॉ मन्नालाल रावत सहित कई जनप्रतिनिधि इस दौरान खेल मैदानों में खिलाडियों की हौंसला अफजाई करते हुए दिखे।
सांसद कार्यालय खेल संयोजक मनोज जोशी ने बताया कि फतेह स्कूल में पुरुष कबड्डी के मैच में कुल 23 टीमें आई जिनमें 300 खिलाड़ियों की सहभागिता रही। बीएन विश्विद्यालय में महिलाओं के समस्त खेल हुए। रस्सा कसी, चम्मच दौड़, 50, 100 मीटर व 100 गुना 4 रिले रेस, कबड्डी, क्रिकेट, फुटबॉल, तथा वॉलीबॉल के खेल में लगभग 900 महिलाओं की भागीदारी रही। पुरुषों के वॉलीबॉल, फुटबॉल एवं बैडमिंटन के खेल गांधी ग्राउंड में हुए जहां 400 के लगभग प्रतिभागी थे।
सांसद खेल महोत्सव में भाग ले रही टीम गेम में सभी खेलों की विजेता टीमों को 11150 तथा उपविजेताओं को 5150 की नकद राशि तथा एकल खेल विजेताओं को 2150 व उपविजेता को 1150 रुपए की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस महोत्सव में लोकसभा क्षेत्र के 8 विधानसभा क्षेत्र से 46 मंडलों के ढाई हजार से ज्यादा खिलाडी भाग ले रहे हैं। इसका समापन 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रातः 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस से विजेताओं को समापन कार्यक्रम में संबोधित करेंगे।
सांसद डॉ रावत व जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी
विभिन्न खेल मैदानों में सांसद डॉ मन्नालाल रावत, विधायक फूलसिंह मीणा, राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के कुलपति सारंगदेवोत, हिन्दुस्तान जिंक से, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, जिला महामंत्री पारस सिंघवी, देवीलाल सालवी, लोकसभा क्षेत्र खेल सह संयोजक पंकज बोराणा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता जोशी, पूर्व महापौर रजनी डांगी, मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल वैष्णव, मुकेश जोशी, रुचिका चौधरी, जिला उपाध्यक्ष जगदीश जी सुथार, जिला मंत्री हजारी जैन ने खिलाडियों की हौंसला अफजाई की।
इनके अलावा खेल प्रभारी मनोज जोशी, खेल अधिकारी जय प्रकाश भावसार, महावीर सिंह जी, राजकुमार शर्मा, लोकेंद्र सिंह ने सभी खेल स्थानों पर चाक चौबंद व्यवस्थाएं बनाने में सहयोग किया।
विभिन्न मैचों के परिणाम
क्रिकेट के प्रथम सेमीफाइनल मैच में अम्बेडकर मण्डल टीम ने सेमारी को 8 विकेट से पराजित किया। 6 ओवर में सेमारी ने 83 रन बनाए। जिसके जवाब में अम्बेडकर मंडल ने 4 ओवर मे 2 विकेट के नुकसान पर 85 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसमें किन्सुख भाटी ने 55 रन बनाए। वॉलीबॉल महिला टीम में प्रथम गोगुंदा और रनर ऋषभदेव टीम रही।
गांधी ग्राउंड पर दूधिया रोशनी में वॉलीबॉल फाइनल सुंदर सिंह भंडारी मंडल एवं झाड़ोल मंडल के बीच हुआ जिसमें सुन्दरसिंह भंडारी मंडल की टीम ने 25/17, 25/20 से विजय प्राप्त की। वॉलीबॉल प्रभारी मोहन शर्मा ने बताया कि दो दिन में कुल 35 मैच करवाए गए।
महिला वर्ग कबड्डी में जावर माता मण्डल विजेता और नयागांव उपविजेता रही। महिला वर्ग फुटबॉल में जयसमंद की टीम विजेता रही। फुटबॉल महिला वर्ग में जयसमंद विजेता और कोटडा उपविजेता रही। कबड्डी पुरुष वर्ग विजेता -सरदार पटेल मण्डल व उप विजेता -राणा प्रताप मण्डल रहे।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube