ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजकीय महाविद्यालय पाटन में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन

By Goapl Gupta · 29 Mar 2026 · 75 views
राजकीय महाविद्यालय पाटन में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन

राजकीय महाविद्यालय पाटन में ‘वंदे मातरम्’ के डेढ़ सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन आज दिनांक 28 मार्च 2026 को उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियाँ दीं।
समापन दिवस पर प्रदर्शनी, सेल्फी कॉर्नर प्रतियोगिता, गायन तथा नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी प्रतियोगिता में ज्योति यादव की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सेल्फी कॉर्नर प्रतियोगिता में राजेश मीणा की टीम प्रथम रही।
गायन प्रतियोगिता के अंतर्गत एकल एवं युगल गान प्रस्तुत किए गए। एकल गायन में खुशबू बानो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि युगल गायन में कुमकुम तथा रीना की टीम विजेता रही। नृत्य प्रतियोगिता में सामूहिक प्रस्तुति के अंतर्गत निशा मीणा तथा फिजा बानो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं युगल नृत्य प्रतियोगिता में आरती तथा प्रियंशु ने प्रथम स्थान हासिल किया।कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा औपचारिक रूप से समापन की घोषणा की।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube