ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

फतहसागर की पाल पर आज से सजेगा रंग-बिरंगा फूलों का संसार, भव्य पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे पंजाब के राज्यपाल श्री कटारिया जिला कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

By Gopal Gupta · 24 Dec 2025 · 27 views
फतहसागर की पाल पर आज से सजेगा रंग-बिरंगा फूलों का संसार, भव्य पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे पंजाब के राज्यपाल श्री कटारिया
जिला कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा, दिए आवश्यक निर्देश



उदयपुर, 23 दिसंबर। विश्व प्रसिद्ध फतहसागर झील की पाल पर बुधवार से प्रकृति, सौंदर्य और सृजनात्मकता का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। भव्य पुष्प प्रदर्शनी (फ्लावर शो) का शुभारंभ पंजाब के माननीय राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक श्री गुलाबचंद कटारिया के करकमलों से सांय 4 बजे किया जाएगा। यह पुष्प प्रदर्शनी आगामी दस दिनों तक शहरवासियों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहेगी।

फ्लावर शो में देश-विदेश की बड़ी ही दुर्लभ, आकर्षक एवं विविध प्रजातियों के पुष्प प्रदर्शित किए जाएंगे। रंग-बिरंगे फूलों से सजे कलात्मक डिजाइंस, थीम आधारित सजावट, आकर्षक संरचनाएं, मनमोहक लाइटिंग तथा विशेष रूप से तैयार किए गए सेल्फी पॉइंट्स दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। झील की पाल पर सजे यह पुष्प नयनाभिराम दृश्य प्रस्तुत करेंगे, जो पर्यटकों और शहरवासियों के लिए यादगार अनुभव बनेंगे।

पुष्प प्रदर्शनी के आयोजन को लेकर मंगलवार को जिला कलेक्टर नमित मेहता ने उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) के अधिकारियों के साथ फतहसागर की पाल पर पहुंचकर तैयारियों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने प्रदर्शनी स्थल, पुष्प सज्जा, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, आवागमन तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर मेहता ने सीएसआर के तहत विभिन्न निजी कंपनियों एवं प्रतिष्ठानों द्वारा लगाई जा रही पुष्प प्रदर्शनी, उनके डिजाइंस और सजावटी थीम का भी बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने आयोजन को और अधिक आकर्षक एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए अपने सुझाव भी साझा किए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर मेहता ने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि फतहसागर की पाल पर आयोजित पुष्प प्रदर्शनी शिल्पग्राम उत्सव की तरह ही उदयपुर के पर्यटन कैलेंडर का एक प्रमुख और प्रतिष्ठित आयोजन बने। इससे न केवल शहर की पहचान और मजबूत होगी, बल्कि यहां आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को भी मनोरंजन, आनंद और उल्लास के और अधिक अवसर मिलेंगे। इस अवसर पर यूडीए आयुक्त राहुल जैन सहित जिला प्रशासन एवं यूडीए के विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

पुष्प प्रदर्शनी- उदयपुर। फतहसागर की पाल पर पुष्प प्रदर्शनी की तैयारियों का जायजा लेते जिला कलक्टर मेहता।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube