ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन 29 को

By Goapl Gupta · 28 Mar 2026 · 11 views
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन 29 को

उदयपुर।
आम आदमी पार्टी उदयपुर द्वारा 29 मार्च 2026 (रविवार) को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक शक्ति नगर स्थित सनातन धर्म स्थल पर एक महत्वपूर्ण कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष राजेश चौहान ने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य उदयपुर में पार्टी संगठन को और मजबूत करना, अधिक से अधिक सक्रिय सदस्य जोड़ना, तथा पार्टी की ईमानदार और पारदर्शी राजनीति को जन-जन तक पहुँचाना है। सम्मेलन में संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर मजबूती और आगामी जनहित कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आज देश की सबसे ईमानदार राजनीति का प्रतीक बन चुकी है और उदयपुर में भी इसी सोच के साथ संगठन को नई दिशा दी जाएगी। सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया है कि वे आंतरिक राजनीति से ऊपर उठकर पार्टी और जनता के हित में एकजुट होकर कार्य करें।

कार्यक्रम की विशेष बात यह रहेगी कि जयपुर आम आदमी पार्टी हेड ऑफिस से कीर्ति पाठक मैडम,प्रदेश महा सचिव, उदयपुर पहुँचकर कार्यक्रम में शामिल होंगी और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। उनके आगमन को संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन के रूप में देखा जा रहा है।

पार्टी पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आमजन से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube