ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

डॉ चिरंजी लाल लाटा की पुन्यतिथि स्काउट गाइड ने मनाई

By Goapl Gupta · 27 Mar 2026 · 201 views
डॉ चिरंजी लाल लाटा
की पुन्यतिथि स्काउट गाइड ने मनाई

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर के तत्वावधान में सीकर के जाने-माने स्काउट गाइड आंदोलन के कार्यकर्ता पूर्व रोवर लीडर मरुधर ओपन रोवर क्रू जिला मुख्यालय सीकर एवं रेलवे स्टेशन सीकर के जल सेवा के संस्थापक संचालक स्वर्गीय डॉक्टर चिरंजीलाल लाटा की पांचवी पुण्यतिथि पर स्काउट गाइड जिला मुख्यालय बड़ा तालाब शिकार पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसके तहत प्रत्यय 7:00 बजे मारू पार्क, सांवली रोड में श्रमदान किया, पक्षियों के लिए परिण्डे लगाएं, दोपहर 2:00 बजे पुण्यतिथि का कार्यक्रम दामोदर प्रसाद शर्मा सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट, मामराज शर्मा जिला कोषाध्यक्ष स्काउट गाइड, गणेश गुर्जर सी ओ स्काउट
राजकीय राजस्थान स्काउट आवासीय विद्यालय खुडी के आतिथ्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वर्गीय डॉक्टर चिरंजी लाल लाटा के चित्र पर माल्यार्पण अतिथियों व स्काउट गाइड पदाधिकारीयो , स्काउट गाइड द्वारा किया गया। अतिथियों का स्वागत बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर, देवीलाल जाट सचिव स्थानीय संघ सीकर,सुशील कुमावत मनिंदर सिंह, प्रेम पावडिया, रामप्रसाद भास्कर ने किया।इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने स्वर्गीय लाटा के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। दामोदर प्रसाद शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय चिरंजीलाल लाटा सेवा के पर्याय थे जिन्होंने जीवन पर्यंत समाज के लिए अनेक योजनाएं चलाई ग्रीष्मकल में यात्रियों के लिए 40 साल तक जल सेवा की करीब 70 साल तक स्काउट गाइड आंदोलन से जुड़े रहे । समाज सेवा के नए-नए आयाम स्थापित किया। उनके जीवनकाल की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। बसंत कुमार लाटा ने
स्वर्गीय डॉक्टर चिरंजीलाल लाटा के वाले कल से लेकर संपूर्ण जीवन का संक्षेप में परिचय प्रदान किया। मामराज शर्मा ने उनके द्वारा किए गए कार्यों के प्रशंसा करते हुए उनके जीवन से सीख लेकर समाज के लिए अधिक से अधिक कार्य करने के लिए सभी स्काउट गाइड को प्रेरित किया।
गणेश गुर्जर ने कहा कि
उनके जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए उन्होंने जीवन पर्यंत पक्षी जल सेवा , पशु जल सेवा ,मनुष्य जल सेवा , वृक्ष जल सेवा सहित अनेक अनुकरणीय कार्य करते रहे। जिसके लिए हमेशा याद किया जाएगा। उत्कृष्ट श्रमदान करने वाले विजेताओं को उनकी स्मृति में पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 100 से अधिक स्काउट गाइड सदस्य, स्काउट गाइड पदाधिकारी उपस्थित रहे।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube