ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

पंचदेवरिया में श्री राम यज्ञ आज, 21 तोपों की सलामी के साथ होगी भव्य महाआरती

By Goapl Gupta · 26 Mar 2026 · 19 views
पंचदेवरिया में श्री राम यज्ञ आज, 21 तोपों की सलामी के साथ होगी भव्य महाआरती

उदयपुर। पंचदेवरिया क्षेत्र में श्री बजरंगबली प्रचार समिति के तत्वावधान में आयोजित नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार, 26 मार्च 2026 को विविध धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। समिति व्यवस्थापक पंडित पवन कुमार सुखवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रातः 9:00 बजे 21 जोड़ों द्वारा वैदिक विधि-विधान के साथ श्री राम यज्ञ का शुभारंभ होगा।
उन्होंने बताया कि दोपहर 12:00 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति की जाएगी। इस पावन अवसर पर श्री राम दरबार को विशेष रूप से पीतांबर धारण कराया गया है, वहीं श्री बालाजी महाराज को मखमली वस्त्र, रजत छत्र, कुंडल एवं चंवर से अलंकृत किया गया है, जिससे मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत वातावरण बना हुआ है।
कार्यक्रम के तहत दोपहर 12:30 बजे 21 आतिशी तोपों की सलामी के साथ श्री रामलीला की भव्य महाआरती आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात श्रद्धालुओं में पंजरी का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
आयोजन को सफल बनाने के लिए मातृशक्ति द्वारा पूरे क्षेत्र में घर-घर जाकर पीले चावल वितरित कर श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है। समिति ने अधिक से अधिक भक्तों से कार्यक्रम में भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube