ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

बगड़िया बाल विद्या निकेतन में आयोजित हुई सखी सृजन प्रतियोगिता*

By Goapl Gupta · 25 Mar 2026 · 19 views
*बगड़िया बाल विद्या निकेतन में आयोजित हुई सखी सृजन प्रतियोगिता*


विद्यालय में “सखी सृजन — महिला रचनात्मकता और खेल पुरस्कार वितरण का उत्सव” बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की प्रतिभा, रचनात्मकता और उत्साह का सम्मान करना तथा खेल प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरित करना था।
इस अवसर पर कार्यक्रम की *मुख्य अतिथि श्रीमती मनीषा शर्मा एवं श्रीमती कंचन प्रजापत* रहीं।

कार्यक्रम में *बीबीवीएन सचिव पवन गोयनका, बीबीवीएन प्राचार्य विपिन शर्मा, बी.एड. प्राचार्य नरेश दाधीच, मॉन्टेसरी इंचार्ज श्रीमती निधि जोशी* तथा समस्त स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा और बढ़ा दी।

कार्यक्रम में आयोजित प्रतियोगिताओं का निर्णायक दायित्व *श्रीमती सोनू सोमानी एवं श्रीमती सरिता मिश्रा* ने निभाया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों और प्रस्तुतियों की सराहना की।
इस अवसर पर डुएट डांस प्रतियोगिता, पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता तथा गिफ्ट रैपिंग प्रतियोगिता आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने पूरे आत्मविश्वास, रचनात्मकता, सौंदर्य और उत्साह के साथ भाग लिया।।

कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण खेल पुरस्कार वितरण भी रहा। विद्यार्थी अपने खेल पुरस्कार प्राप्त कर बहुत उत्साहित दिखाई दिए, जिससे कार्यक्रम का वातावरण और भी आनंदमय एवं यादगार बन गया।

*प्रतियोगिताओं के विजेता*

डुएट डांस प्रतियोगिता

प्रथम स्थान: श्रीमती कविता एवं श्रीमती स्वाति जाजोदिया

द्वितीय स्थान: श्रीमती सरिता शर्मा एवं श्रीमती गन गन त्रिवेदी

तृतीय स्थान: श्रीमती बुलबुल एवं श्रीमती निष्ठा

पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता

प्रथम स्थान: पूजा सुरोलिया एवं ईशान्वी सुरोलिया

द्वितीय स्थान: श्रीमती एकता जाजोदिया एवं लोवी जाजोदिया

तृतीय स्थान: श्रीमती कौशल्या एवं क्रिस्टल

गिफ्ट रैपिंग प्रतियोगिता

प्रथम स्थान: श्रीमती पूजा सुरोलिया

द्वितीय स्थान: श्रीमती कविता जाजोदिया

तृतीय स्थान: श्रीमती एकता जाजोदिया
लकी सखी विजेता

लकी सखी विजेताओं में पूर्णिमा, सोनम जोशी, सरिता शर्मा, रिंकी त्रिवेदी तथा सुलोचना धेवा शामिल रहीं।

मुख्य पुरस्कारों के अतिरिक्त प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने हेतु सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई, जिसने इस आयोजन को और भी सुखद एवं यादगार बना दिया।

समग्र रूप से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा। इसने महिलाओं की रचनात्मकता, प्रतिभा और सहभागिता का सुंदर उत्सव प्रस्तुत किया।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube